{"_id":"65d866e0a8c92af81a0181a2","slug":"student-died-in-road-accident-in-sardhana-of-meerut-he-was-returning-after-giving-exam-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत, मचा कोहराम, ग्रामीणों ने थाने में किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत, मचा कोहराम, ग्रामीणों ने थाने में किया जमकर हंगामा
Fri, 23 Feb 2024 03:06 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 23 Feb 2024 03:06 PM IST
सार
Meerut News : मेरठ में एक दर्दनाक हादसे में छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र परीक्षा देकर वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। छात्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
छात्र का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ में सरधना-नंगला ऑर्डर रोड पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बिना परिजनों के ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसको लेकर थाने पर ग्रामीण हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन
बताया गया कि रोहण पुत्र सुशील निवासी बडकली सरधना के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा देकर घर लौट रहा था। सुबह की पाली में रोहन का पेपर था। वह पेपर देने के बाद घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक छात्र की मौत हो गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सोनीपत के दो बच्चों की हत्या, बागपत में मिले शव, मां और उसके करीबी पर जताया जा रहा शक
विज्ञापन