{"_id":"5fad99208ebc3e9bd35722dc","slug":"student-died-in-an-accident-modipuram-news-mrt510815179","type":"story","status":"publish","title_hn":"झालर लगाते हुए 11वीं मंजिल से गिरी छात्रा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झालर लगाते हुए 11वीं मंजिल से गिरी छात्रा, मौत
विज्ञापन
झालर लगाते 11वीं मंजिल से गिरी किशोरी, मौत
मेरठ। पल्लवपुरम स्थित अंसल कोर्टयार्ड में बृहस्पतिवार रात झालर लगाने के दौरान किशोरी 11वीं मंजिल से नीचे जा गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
अंसल कोर्टयार्ड निवासी संजीव चौधरी 11वीं मंजिल पर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी सिद्धार्थनगर में शिक्षिका हैं। 15 वर्षीय बेटी श्रीम चौधरी खानपुर हरियाणा में दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। त्योहार पर वह बृहस्पतिवार को ही घर पहुंची थी। रात में वह परिजनों के साथ घर को सजा रही थी। बालकनी में झालर लगाने के दौरान उसका पैर फिसल गया। वह 11वीं मंजिल से नीचे आ गिरी। आनन-फानन परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।