मुंडाली। क्षेत्र के एसएसवी इंटर काॅलेज मुरलीपुर की कक्षा 11वीं की कला विभाग की छात्रा तानिया निवासी मुरलीपुर को एक दिन के लिए रजपुरा ब्लॉक का खंड विकास अधिकारी बनाया गया। उनके सामने क्षेत्र के विकास आदि की समस्याएं उठाई, जिनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
बीडीओ रजपुरा मनोज भारद्वाज ने बताया कि कुमारी तानिया को एक दिन का बीडीओ बनते ही कुमारी तानिया ने वृद्धावस्था, दिव्यांग आदि पेंशन धारकों को निर्देश दिए कि पेंशन धारी बैंक में जाकर अपने खातों की केवाईसी करा लें, जिससे पेंशन में रुकावट उत्पन्न न हो सके। एसएसवी इंटर काॅलेज में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। प्रधानाचार्य डाॅ. सुखपाल सिंह तोमर ने बताया कि ऐसे कार्यों से छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। शिक्षा के प्रति रूची बढ़ती है।