फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   student aware about cashless transtion

कैशलेस लेन देन की जानकारी दी

Thu, 12 Dec 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
student aware about cashless transtion
सरूरपुर। संजय गांधी पीजी कॉलेज में बुधवार को वाणिज्य संकाय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वाणिज्य संकाय के शोध छात्र मोहित कुमार चेन्नई द्वारा डिजिटल अर्थव्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। जिसमें उन्होंने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था आज की जरूरत बनती जा रही है।
विज्ञापन

संजय गांधी पीजी कॉलेज में आईआईटी चेन्नई द्वारा आयोजित कार्यशाला में मुख्य वक्ता मोहित कुमार ने कहा कि आज देश कैशलेस इकोनॉमी की ओर जा रहा है। विश्व के जितने भी विकसित राष्ट्र हैं, सभी ने कैशलेस इकॉनोनी का अपनाया है। उसी के बल पर अर्थव्यवस्था मजबूत की है। उन्होंने कार्ड, यूएसएडी, एईपीएस, यूपीआई, ई-वैलेट के जरिए कैशलेस लेन-देन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए ई-वैलेट सबसे महत्वपूर्ण है। यह न केवल लेनदेन में पारदर्शिता के लिहाज से बेहतर है, बल्कि यह प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए भी कारगर साबित होगी। वहीं, प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें सोशल मीडिया पर ऐसी बातें शेयर करनी चाहिए, जिसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़े। इसका उपयोग लोगों की भावनाओं को भड़काने, अनर्गल टिप्पणी करने के लिए अधिक किया जा रहा है। जिसे रोका जाना बेहद जरूरी है। कार्यशाला का संचालन डॉ. डीएस सिंह, एवं डॉ. प्रतिमा यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वहीं, इस अवसर पर डॉ. सविता तोमर, डॉ. आरके शर्मा, डॉ. भारतवीर, डॉ. रीना त्यागी, डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. रीना तोमर, अनिल कुमार, डॉ. रजनीश मिश्रा, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. अनिता, डॉ. ऋतु, वेदांत कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed