{"_id":"68a70896afbb2dcb350a38c2","slug":"student-attacked-and-injured-for-using-pen-on-shirt-meerut-news-c-40-1-smrt1041-109828-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीज पर पैन चलाने को लेकर छात्र पर हमला कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीज पर पैन चलाने को लेकर छात्र पर हमला कर घायल किया
Thu, 21 Aug 2025 05:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 21 Aug 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
मवाना। फलावदा रोड स्थित इंटर कालेज में पढने वाले छात्र के कालेज में पढने वाले छात्रों ने मारपीट कर घायल किया। छात्र की मां ने दो के खिलाफ मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है।
मोहल्ला तिहाई निवासी सन्नो ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसका पुत्र अजीम फलावदा रोड स्थित इंटर कालेज में पढ़ता है। कक्षा में उसके साथ पढ़ने वाले छात्र आगे बैठा था। आरोपी छात्र की कमीज पर किसी ने पैन चला दिया। एक छात्र ने अजीम पर शक जाहिर करते हुए टोका। अजीम ने कहा कि उसने पैन नहीं चलाया तो आरोपी छात्र ने उसके साथ मारपीट कर दी। बाहर निकलने पर भुगत लेने की धमकी दी। अपराह्न एक बजे कालेज से बाहर आने पर आरोपी छात्र और उसका बडा भाई हाथ में चाकू लेकर आए और अजीम पर हमला बोल दिया। चाकू से अजीम का बैग फट गया। कमर में पीछे भी चाकू लगने से मामूली रुप से घायल हो गया। आरोपी अजीम को जमीन पर गिराकर पीटते रहे और धमकी देकर भाग गए।घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।