फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Struggling to save lives from dangerous creatures during the flood tragedy

Meerut News: बाढ़ की त्रासदी में खतरनाक जीवों से जिंदगी बचाने के लिए कर रहे संघर्ष

Mon, 15 Sep 2025 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
Struggling to save lives from dangerous creatures during the flood tragedy
भीमकुंड गांव के समीप सड़क पर पड़ा मगरमच्छ स्रोत विडियो ग्राफ
हस्तिनापुर। अगर आप रात में खादर क्षेत्र की सड़कों पर आवागमन कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि यहां पर बाढ़ के कारण जलीय और वन्य खतरनाक जीव सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। एक ओर बाढ़ की त्रासदी दूसरी ओर सड़कों से आबादी तक घड़ियाल, मगरमच्छ और अजगर दिखाई देने से खादर क्षेत्र में लोगों की जिंदगी खतरे में है। इस समय लोग यहां अपनी जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन

गंगा नदी का जलस्तर पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्र से कई तरह के जहरीले जलीय जीव पानी में बेहतर खादर क्षेत्र को अपना ठिकाना बना रहे हैं। एक सप्ताह से खादर क्षेत्र में कई स्थानों पर अजगर और मगरमच्छ देखने को मिल रहे हैं। इससे सड़कों पर चलने वाले राहगीर इस समय पूरी तरह भयभीत हैं क्योंकि जंगल में इस समय बाढ़ का पानी भरा हुआ हैश्र यह वन्य जीव आवागमन में बाधा बन रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार काे कस्बे के विद्याश्री आश्रम के पास लोगों को मुख्य मार्ग पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। वहीं, भीमपुर गांव के पास मुख्य मार्ग पर एक मगरमच्छ दिखाई देने से वह पूरी तरह दहशत में आ गए। ग्रामीण कुलदीप ने बताया कि शाम के समय जब वह गंगा पुल पर अपनी दुकान पर जा रहा था तो पुल के पास एक बड़ा मगरमच्छ बैठा हुआ था जिसे देखकर वह भयभीत हो गए। शाम होने के बाद इन सड़कों पर चलना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। ग्रामीणों ने इन वन्यजीवों और जलीय जीवों के वीडियो भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि जो घड़ियाल और मगरमच्छ सड़कों पर देखे जा रहे हैं। उनका मुंह काफी लंबा और पीला था। किसी भी समय वह अकेले राहगीर पर हमला कर सकते हैं। खेड़ी कला गांव के लोगों का कहना है कि अब लोग पानी में उतरने से डरने लगे हैं। लोगों को चांदपुर संपर्क मार्ग पर नाव की सुविधा नहीं मिल रही है। इसलिए पानी में घुसकर आना-जाना मजबूरी है। जिला प्रशासन भी उन लोगों की पीड़ा को नहीं समझ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed