फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Struggle in roadways due to gang rape of woman, police will take action on the operator

यूपी: सामूहिक दुष्कर्म मामले में बस परिचालक भी गिरफ्तार, महिला की हत्या करने की थी योजना

Mon, 28 Sep 2020 11:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Struggle in roadways due to gang rape of woman, police will take action on the operator
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA

मेरठ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने रविवार को अनुबंधित बस के परिचालक अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी बर्खास्त सैनिक सुनील चौधरी और अरविंद को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


शुक्रवार रात दोनों ने एक महिला को देवलोक कॉलोनी में ले जाकर शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पूछताछ में आरोपी अरविंद ने बताया कि महिला की हत्या करने के इरादे से दिल्ली रोड पर लेकर गए थे। लेकिन पुलिस की गाड़ी की आवाज सुनाई देने पर वह उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंककर भाग निकले। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सरूरपुर थाना क्षेत्र निवासी महिला शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे भैंसाली बस अड्डे पर आई थी। यहां से उसे सेना से बर्खास्त सिपाही सुनील चौधरी निवासी बसा टीकरी और अरविंद निवासी पट्टी गांव थाना भोजपुर गाजियाबाद ने उसे देवलोक कॉलोनी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। सुनील की मेरठ से गाजियाबाद तक अनुबंधित बसें चलती हैं। उसी की बस पर अरविंद परिचालक है। आरोपी सुनील पहले से महिला को जानता था। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सुभाष अत्री ने बताया कि मुख्य आरोपी सुनील चौधरी को शनिवार और अरविंद को रविवार को परतापुर तिराहे से गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लाइड बनाकर लैब भेजी
इंस्पेक्टर सुभाष अत्री ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए स्लाइड बनाकर फोरेंसिक लैब भेजी गई है। लैब से रिपोर्ट आने में समय लग सकता है। पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है। महिला के पति ने दो लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने अपने बयान में भी सामूहिक दुष्कर्म की बात कही है।

गला घोंटने का किया प्रयास
परिचालक अरविंद ने पूछताछ में बताया कि शनिवार सुबह महिला को दिल्ली रोड पर लेकर पहुंचे तो महिला नशे की हालत में थी। उसका गला भी दबाया था, वह मर जाती तो उसे रेलवे लाइन के पास फेंकने का प्लान था। पुलिस का सायरन सुनकर महिला को सड़क किनारे फेंक दिया।

महिला आयोग पहुंचा मामला 
राज्य महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी ने मेरठ पुलिस से मामले में रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: युवती की संदिग्ध हालत में मौत, ऑनर किलिंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

वहीं आरोपियों के पकड़े जाने पर रोडवेज ने भी दोषी स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस रिपोर्ट मिलते ही आरोपी परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपी बस चालक को भी भविष्य में बस पर नहीं चलने दिया जाएगा। हालांकि, अनुबंधित बसों पर चालक ऑपरेटर का होता है।

रविवार को यह मामला रोडवेज में चर्चा का केंद्र बना रहा है। अधिकारियों ने भी मामले में संज्ञान लिया है। भैंसाली डिपो के एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि अनुबंधित बस पर चालक आपरेटर का होता है और परिचालक विभाग का। आरोपी परिचालक संविदा पर कार्यरत है। पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट नहीं भेजी है। उन्हें पूरे मामले की जानकारी मीडिया से ही लग रही है। पुलिस की रिपोर्ट मिलते ही आरोपी परिचालक की संविदा समाप्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बस चालक को भी भविष्य में किसी बस पर नहीं चलने दिया जाएगा। इसके लिए बस आपरेटर को कह दिया गया है।

बस स्टाफ की नियमित काउंसलिंग कराएगा रोडवेज
आए दिन होने वाली बस दुर्घटनाओं और यात्रियों के साथ खराब व्यवहार को देखते हुए रोडवेज स्टाफ की नियमित काउंसलिंग कराएगा। इससे न केवल बस दुर्घटनाओं पर लगाम लगेगी, बल्कि बस स्टाफ की समस्या की भी जानकारी मिल सकेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा ने बतायाकंट्रोल रूम में देखा जा रहा है कि बस चालक बसों को निर्धारित 60 किमी प्रतिघंटा की गति से कहीं अधिक गति पर दौड़ा रहे हैं। इसका परिणाम बस दुर्घटना के रूप में सामने आ रहा है। यात्रियों के साथ भी स्टाफ के खराब व्यवहार की शिकायतें मिलती रहती हैं। विभाग ने बस स्टाफ की नियमित काउंसलिंग का निर्णय लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed