{"_id":"5f7021c56fa6cd1a6869d7a6","slug":"meerut-news-a-girl-have-committed-suicide-in-a-village-at-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: युवती की संदिग्ध हालत में मौत, ऑनर किलिंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: युवती की संदिग्ध हालत में मौत, ऑनर किलिंग की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 27 Sep 2020 10:53 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में फलावदा थाना क्षेत्र के नेडू गांव में शनिवार रात को 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवती का शव कमरे में फंदे पर लटका हुआ था। रविवार सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। शनिवार शाम को युवती के परिजनों ने गांव निवासी युवती के प्रेमी को घर में बंधक बनाकर मारपीट की थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नेडू गांव निवासी 20 वर्षीय युवती बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थी। युवती का गांव निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका युवती के परिजन विरोध करते थे। शनिवार शाम को युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक को अपने घर बुलाया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। सूचना पर फलावदा पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने युवती के एक भाई को हिरासत में ले लिया था। लेकिन रात में दोनों पक्षों ने आपस में बैठकर मामले को निपटाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने मारपीट का मामला बताकर पल्ला झाड़ दिया। रविवार सुबह युवती का शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कमरे में फैला था खून ही खून, पति-पत्नी की मौत से सनसनी, देखिए खौफनाक वारदात की तस्वीरें
युवती की मौत पर की पता चलते ही रविवार सुबह फलावदा पुलिस मौके पर पहुंची। युवती के परिजनों ने बताया कि युवती ने खुद ही फांसी लगाई है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीण ऑनर किलिंग की बात कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि युवती के खुद ही फांसी लगाने की बात सामने आई है।
एसओ फलावदा शिववीर सिंह भदौरिया का कहना है कि पुलिस ने शव का पंचनामा भर लिया था, लेकिन युवती के परिजनों ने कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/