फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Struggle in minor dispute in Nawabgarhi, challan of five people

Meerut: नवाबगढ़ी में मामूली कहासुनी में संघर्ष, पांच लोगों का चालान

Thu, 06 Oct 2022 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2022 01:51 AM IST
सार

मेरठ स्थित सरधना के गांव नवाबगढ़ी में मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की बाइक नाले में फेंक दी। थाने के बाहर खूब हंगामा हुआ। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों को पकड़कर थाने में बंद कर दिया।

विज्ञापन
Struggle in minor dispute in Nawabgarhi, challan of five people
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ स्थित सरधना के नवाबगढ़ी गांव में शहजाद पुत्र बशीर की डेयरी है। मंगलवार देर शाम डेयरी के बाहर खारी कुआं निवासी इरफान पुत्र इस्लाम से किसी बात पर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के कई लोग वहां आ गए। जिसके बाद संघर्ष हो गया।इरफान पक्ष का आरोप है कि शहजाद पक्ष के लोगों ने उसकी बाइक को नाले में फेंक दिया। उसके भाई इमरान के साथ भी मारपीट की गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंती:  पिता का साया उठा तो संघर्ष में तपकर कुंदन बने टिकैत, सिसौली से संसार तक पहुंचाई किसानों की आवाज
विज्ञापन


इसके बाद वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। बाद में कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंच गई। यहां भी हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने एक पक्ष से इरफान, इमरान पुत्र इस्लाम व दूसरे पक्ष से शहजाद, अशरफ व अफजाल को पकड़कर थाने में बंद कर दिया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया कर पांचों का बुधवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed