{"_id":"6afc6864bcf97601b707e4a2","slug":"strive-to-adopt-the-virtues-you-observe-in-others-muni-prateek-sagar-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105765-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों के गुण देखकर उन्हें अपनाने का करें प्रयास : मुनि प्रतीक सागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों के गुण देखकर उन्हें अपनाने का करें प्रयास : मुनि प्रतीक सागर
विज्ञापन
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
- हस्तिनापुर में 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर स्थित नंदीश्वरद्वीप जिनालय में 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान का शुभारंभ हुआ। यह विधान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शुरू किया गया। पहले दिन श्रद्धालुओं ने जाप, अभिषेक और शांतिधारा में भाग लिया।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। विधान के दौरान मंडल पर आठ अर्घ्य समर्पित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत जाप अनुष्ठान और मुख्य वेदी के अभिषेक से हुई। विधान स्थल पर अभिषेक और शांतिधारा संपन्न हुई। विधान संयोजक विजय कुमार जैन ने शांतिधारा की बोलियां लगवाईं। उन्होंने आठ अर्घ्यों का महत्व बताया और सभी इंद्र-इंद्राणियों से शांतिधारा में भाग लेने का आह्वान किया। सर्वोच्च बोली लेकर शांतिधारा करने का सौभाग्य दीपक जैन और सुमन जैन को मिला। विधान संयोजक ने मंगल तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। नित्य नियम पूजन के साथ नंदीश्वरद्वीप जिनालय में पूजा-अर्चना की गई।
क्षेत्र पर विराजमान मुनि प्रतीक सागर ने प्रवचन में कहा कि आत्मा का वास्तविक स्वरूप सिद्ध अवस्था को प्राप्त करना है। व्यक्ति को अपने अवगुण देखने और दूसरों के गुणों को अपनाने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने वाला व्यक्ति जीवन में सर्वोच्च पद प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि जिनेंद्र भगवान का भक्त भोगों का भिखारी नहीं होता, बल्कि वीतरागता का पोषण करता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सौधर्म इंद्र बनने और ध्वजारोहण का सौभाग्य दीपक जैन और सुनीता जैन को मिला। क्षेत्र के मंत्री राजीव जैन ने सभी पात्रों का तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया। शाम को मंगल आरती, भजन-भक्ति, प्रश्नमंच और 48 दीपकों के साथ भक्तामर पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अध्यक्ष जीवेंद्र जैन, महामंत्री मुकेश जैन सराफ, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, विनय जैन, सुनील जैन, अनिल जैन और प्रबंधक मुकेश जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।