फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strike is warned after bike seized of councilor in Baghpat district

अब बागपत में सभासद के पति की बाइक सीज करने पर बखेड़ा, कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Fri, 15 Nov 2019 12:04 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Nov 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Strike is warned after bike seized of councilor in Baghpat district
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिले की बाजार चौकी पर सभासद के पति की बाइक सीज करने पर बखेड़ा हो गया। गुरुवार रात नगर पालिका चेयरमैन के साथ कर्मचारियों ने चौकी पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने दो दरोगा पर चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न और अभद्रता करने का आरोप लगाया। पालिका चेयरमैन सहित कर्मचारियों ने उनके निलंबन की मांग की। शुक्रवार से पालिका कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी और कहा कि निलंबन होने तक आंदोलन चलेगा। कोतवाली के बाहर कूड़ा डालने की भी चेतावनी दी गई। वहीं, पुलिस आरोपों को गलत बता रही है। उसका कहना है कि बाइक पर तीन सवार होने के कारण कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


वार्ड नंबर नौ की सभासद रेणू के पति आशुतोष टंडन नगर पालिका का कार्यालय बंद कराकर अपने भाई के साथ बाइक पर बाजार चौकी से गुजर रहे थे। तभी वहां उन्हें दो दरोगाओं ने रोक लिया। उन्होंने उनसे कागजात मांगे तो उन्होंने बताया कि वे नगर पालिका के कार्य से आए हैं और कागज घर पर हैं। आरोप है कि यह कहने के बाद उनकी बाइक सीज कर दी गई। इसकी जानकारी जब नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा और अन्य कर्मचारियों को लगी तो वे बाजार चौकी पहुंचे। यहां चेकिंग के नाम पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया गया। 
विज्ञापन


चेयरमैन ने आरोप लगाया कि नगर के दो दरोगा पंकज और मानवेंद्र चेकिंग सहित अन्य कार्यों के नाम पर लूट मचा रहे हैं। पुलिस बदमाशों को पकड़ने की बजाय आम लोगों को परेशान कर रही है। इनकी बार-बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने पुलिस के आला अफसरों ने दोनों दरोगा को निलंबित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चालान कटा तो जेई ने कटवा दी चौकी और थाने की बिजली, अफसरों में मचा हड़कंप, और फिर...

पालिका के कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि दोनों दरोगा के निलंबन होने तक हड़ताल की जाएगी। चेयरमैन सहित अन्य कर्मचारियों ने कहा कि नगर से निकलने वाले कूड़े को कोतवाली के बाहर डाला जाएगा। इस चेतावनी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। 

बाइक पर थे तीन सवार, इसलिए हुई कार्रवाई
इस मामले में कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि सभासद पति सहित बाइक पर तीन सवार थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो उनके साथ अभद्रता की गई। इसके बाद बाइक सीज की गई। यदि पुलिसकर्मियों पर अनावश्यक कार्रवाई होगी तो उनका मनोबल गिरेगा। 

सीओ रामानंद कुशवाहा का कहना है कि उनकी जानकारी में आया है कि तीन लोग बाइक पर थे। इसकी जांच कराई जा रही है और जांच के बाद जो सही होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed