फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   strike in meerut, smart city

स्मार्ट सिटी के लिए मेरठ बंद

Wed, 16 Sep 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Wed, 16 Sep 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
strike in meerut, smart city

स्मार्ट सिटी की मांग को लेकर मंगलवार को शहर के सभी प्रमुख बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इसके अलावा पेट्रोल पंप दोपहर 12 बजे के बाद खुले। मुस्लिम क्षेत्रों में जरूर बाजार खुले नजर आए। वहीं व्यापारियों ने बेगमपुल पर प्रदर्शन करते हुए एडीएम सिटी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी की मांग को लेकर मेरठ में पिछले कई दिन से आंदोलन चल रहा है। संयुक्त व्यापार संघ ने पहले जहां सभी जनप्रतिनिधियों के आवास पर पहुंच कर उन्हें ज्ञापन सौंपे। वहीं शनिवार से सोमवार तक रात 12 बजे तक प्रमुख बाजार खोले और मंगलवार को मेरठ बंद का आह्वान किया।
विज्ञापन


इस बंद को शहर के सभी प्रमुख बाजारों के संगठनों के साथ ही आईएमए, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी, सिनेमा हाल, पब्लिक स्कूल एसोसिएशन, भारतीय किसान आंदोलन आदि संगठनों के साथ भाजपा ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को शहर के प्रमुख बाजार आबूलेन, सदर, बेगमपुल, बुढ़ाना गेट, पीएल शर्मा रोड, सुभाष बाजार, खैरनगर, वैली बाजार, शारदा रोड, कंकरखेड़ा, साकेत, कबाड़ी बाजार, शहर सर्राफा, नील की गली, सदर सर्राफा, सेंट्रल मार्केट, केसर गंज, दिल्ली रोड आदि बाजार बंद रहे। जबकि घंटाघर, जली कोठी, हापुड़ रोड़ भगत सिंह मार्केट आदि क्षेत्र में कुछ दुकानें खुली रही। व्यापारियों ने मंगलवार सुबह से ही बाइक और कारों के काफिले के साथ टीम गठित कर बाजारों में घूमकर जहां दुकानें खुली थी, उन्हें बंद कराया।

 इसके बाद विभिन्न बाजारों से व्यापारी बेगमपुल पर इकट्ठा हुए और जमकर प्रदर्शन किया। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि स्मार्ट सिटी के मुद्दे को केंद्र और प्रदेश सरकार ने फुटबाल बना दिया है। जबकि मेरठ के सामने रायबरेली का कोई स्थान नहीं बनता है। फिर भी राजनीतिक महत्वाकांक्षा में मेरठ की उपेक्षा हो रही है। जिसे शहर का व्यापारी, जनता और उद्यमी बर्दाश्त नहीं करेगा।

 इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल, हर्ष गोयल, उपाध्यक्ष दलजीत सिंह, महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष सतीश चंद जैन संगठन मंत्री संजीव रस्तोगी, मंत्री गजेंद्र शर्मा, गौरव शर्मा, विपुल सिंघल, विजय आनंद अग्रवाल, लल्लू मक्कड़, संदीप गोयल रेवड़ी, आशु रस्तोगी, सुनील गुप्ता, अजय मित्तल, संजू मित्तल, संजय माहेश्वरी, सरदान नरेंद्र सिंह, विनोद जायसवाल, संदीप एल्फा, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

बंद पूरी तरह सफल रहा है। इसमें सभी व्यापारियों के साथ ही भाजपा, कांग्रेस, आईएमए आदि संगठनों ने पूरी तरह समर्थन देकर आंदोलन को मजबूत बनाया है। मैं सभी का संघ की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं।  संजय जैन, महामंत्री संयुक्त व्यापार संघ

सुबह बाजार बंद कराकर घर चले गए भाजपाई
भारतीय जनता पार्टी ने संयुक्त व्यापार संघ के बंद को खुलकर समर्थन दिया था। तीन दिन से भाजपा जनप्रतिनिधि बाजारों में घूमकर बंद का आह्वान कर रहे थे। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज ने निर्देश जारी कर सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मंगलवार सुबह 9.30 बजे बुढ़ाना गेट बुलाया और वहां से कार और बाइक के साथ टीमें गठित कर बाजार बंद कराए। लेकिन बाजार बंद कराने के बाद भाजपाई कहीं नजर नहीं आए।

सुबह बुढ़ाना गेट पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष विवेक वाजपेयी, पूर्व पार्षद ललित नागदेव, नरेंद्र उपाध्याय, दीपक शर्मा, वेद पांडे, सौरभ अग्रवाल, कुलदीप वाल्मीकि, पीयूष तायल, गिरीश मोहन गुप्ता, विकास शर्मा, विशाल शर्मा, सहंसरपाल सिंह, राजेश अंधेरा, गौरव कुमार आदि के नेतृत्व में टीम बाजारों में घूमी।

 इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल खुद बाइक चलाकर बाजार में घूमें। वहीं बेगमपुल पर जब दोपहर को प्रदर्शन हो रहा था तो वहां पर भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल को छोड़ दें तो कोई भी विधायक, महापौर या पार्टी पदाधिकारी नजर नहीं आया। सूत्रों की मानें तो संयुक्त व्यापार संघ ने इस प्रदर्शन में उन्हें आमंत्रित नहीं किया था। जिस कारण सुबह तक शिद्दत से बंद कराने वाले भाजपाई दोपहर तक अपने घर लौट गए।

स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर भी एक नहीं हो सके व्यापारी नेता
स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर भी व्यापारी नेता एकजुटता नहीं दिखा पाए। इसमें कहीं न कहीं तीनों गुटों की संवादहीनता और चली आ रही दूरी ही नजर आई। यही नहीं कल तक जो दूसरे गुट के व्यापार संघ पदाधिकारी बंद का आह्वान करते घूम रहे थे, वह भी मंगलवार को गायब हो गए। स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर संयुक्त व्यापार संघ ने बंद का आह्वान किया था। वहीं नवीन गुप्ता के विरोधी गुट बिजेंद्र अग्रवाल और अरुण वशिष्ठ गुट ने इस बार न तो समर्थन दिया और न ही विरोध किया।

वहीं संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष पवन मित्तल, कमल ठाकुर और मंत्री राजीव गुप्ता काले जो तीन दिन से बंद कराते घूम रहे थे, वह भी गायब हो गए। इस मामले में कमल ठाकुर ने बताया कि सुबह अध्यक्ष नवीन गुप्ता सर्किट हाउस गए थे, लेकिन इसकी पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। सुबह अचानक सूचना मिली और जब तक वह लोग पहुंचे तो नवीन गुप्ता अकेले ही चंद लोगों के साथ मुलाकात कर लौट चुके थे। ऐसे में मंगलवार को उनके साथ रहने का कोई औचित्य नहीं बनता था।

स्मार्ट सिटी चाहिए तो सपा में आ जाओ
स्मार्ट सिटी की मांग को लेकर गए व्यापारियों को सपा नेता और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने सपा में आने का न्योता दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि आप सभी सपा में आ जाओ स्मार्ट सिटी हम दे देंगे। इस पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि आप स्मार्ट सिटी दे दें, वह आने के लिए तैयार हैं। क्योंकि शहर के विकास पर उन्हें हर शर्त मंजूर है। वहीं शिवपाल यादव की इस शर्त और नवीन गुप्ता के बयान पर भाजपा में आक्रोश है।

सुबह आठ बजे संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, महामंत्री संजय जैन, विपुल सिंघल, मंडप एसोसिएशन के देवेंद्र गोयल, सरदार दलजीत सिंह, विजय आंनद अग्रवाल, सतीश चंद जैन, गौरव शर्मा आदि सर्किट हाउस में कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव से मिले। शिवपाल यादव से मुलाकातियों की भीड़ के चलते महामंत्री संजय जैन बाहर ही रह गए और बाकी लोग भीतर चले गए। शिवपाल यादव को जब स्मार्ट सिटी के लिए नवीन गुप्ता ने ज्ञापन दिया तो उन्होंने नवीन गुप्ता से कहा कि आप लोग सपा ज्वाइन कर लो हम स्मार्ट सिटी दे देंगे।


 इस पर नवीन गुप्ता ने कहा कि शहर के विकास पर उन्हें हर शर्त मंजूर है। शिवपाल यादव की शर्त और नवीन गुप्ता के कथन पर भाजपा समेत संयुक्त व्यापार संघ में भी हड़कंप मचा है। संयुक्त व्यापार संघ भले ही अराजनीतिक संगठन हो, लेकिन अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा का ही हिस्सा माना जाता है। ऐसे में स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर हुआ यह आंदोलन कहीं न कहीं भविष्य में विवाद की जड़ बन सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed