{"_id":"69934a36d65a26e67204f6c9","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-who-spoil-the-atmosphere-co-meerut-news-c-73-1-mct1008-106379-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल खराब करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल खराब करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : सीओ
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना परिसर में शांति समिति की बैठक में शामिल क्षेत्रीय लोग व पुलिस अधिकारी। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना परिसर में आगामी त्योहार रमजान और होली को सकुशल व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने की। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों और व्यापारियों ने भाग लिया।
सीओ सरधना ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक होते हैं। सभी समुदायों के लोग मिलजुलकर पर्व मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की कि रमजान के दौरान नमाज के समय और होली के जुलूसों के दौरान विशेष सतर्कता बरती जाए। डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रहे तथा किसी भी प्रकार का हुड़दंग या जबरन रंग डालने जैसी घटनाएं न हों।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में माहौल खराब करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी गौरव सिंह ने कहा कि त्योहारों के मद्देनजर पुलिस द्वारा अतिरिक्त गश्त की व्यवस्था की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान चेयरमैन हर्रा कुंवर मोहम्मद अली, चेयरमैन करनावल लोकेंद्र कुमार, चेयरपर्सन खिवाई शमशाद अली, राजकुमार करनवाल, विनोद पुनिया, मशरूफ प्रधान, अशफाक प्रधान आदि मौजूद रहे।