फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strict action should be taken against suspended police station officer Dharmendra Singh and Daroga Pramod

निलंबित थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और दरोगा प्रमोद पर हो कड़ी कार्रवाई

Sat, 10 Oct 2020 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against suspended police station officer Dharmendra Singh and Daroga Pramod
निलंबित थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह और दरोगा प्रमोद पर हो कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

मवाना। गांव दरियापुर निवासी राजकुमार ने एडीजी (मानवाधिकार) को भेजे पत्र में हस्तिनापुर के पूर्व थाना प्रभारी धर्मेंद्र तथा उप निरीक्षक प्रमोद पर मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
गांव दरियापुर निवासी राजकुमार पुत्र हरिश्चंद्र ने अपर पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार) को भेजे पत्र में कहा कि ग्राम प्रधान व सचिव विकास कार्यों तथा शौचालयों की जांच में दोषी पाए गए थे। उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र से 4 जनवरी 19 को पत्र भेजकर न्याय दिलाने की मांग की थी। जिस पर जांच सीओ किठौर को दी थी। जिसमें तत्कालीन थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तथा उप निरीक्षक प्रमोद कुमार को दोषी करार दिया। हालांकि कार्रवाई नहीं होने पर आरटीआई का सहारा लिया परंतु सही जबाव नहीं मिला। इसके बाद मानवाधिकार आयोग की शरण ली। वहां से प्रदेश के गृह सचिव व मुख्य सचिव को आदेश मिलने दोनों के खिलाफ परिनिंदा प्रविष्टि जैसी कार्रवाई से अवगत कराया।
विज्ञापन

पीड़ित ने पत्र में कहा कि उसे न्याय न देकर दोषियों के खिलाफ छोटी सी विभागीय कार्रवाई की। पत्र में जांच रिपोर्ट, विभागीय कार्रवाई, गृह सचिव के पत्र का संज्ञान लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed