फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strengthen the party up to the booth level: Fahad Hussain

पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करें : फहद हुसैन

Sun, 28 Jun 2026 07:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Strengthen the party up to the booth level: Fahad Hussain
सपा का हस्तिनापुर विधान सभा की समीक्षा बैठक में युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद हुसैन कार्यक
- मवाना में सपा की समीक्षा बैठक व पीडीए चर्चा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सपा की समीक्षा बैठक व पीडीए चर्चा में युवजन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद हुसैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने व आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताकर प्रदेश में सपा की सरकार बनवाने का आह्वान किया।
मधुबन बैंक्वेट हॉल में आयोजित बैठक में फहद हुसैन ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी किसान, मजदूरों, छात्रों के मुद्दों को प्रमुखता से उठा रही है। पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनाव के लिए पूरी निष्ठा के साथ लगने का आह्वान किया। पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुम्मी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर हस्तिनापुर विधान सभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर, निर्मित यादव, मोनू पंवार, हरिभूषण खटीक, खेमचंद, खिलाड़ी सिंह, कृष्णपाल यादव, रहीस आजम, कोमल गुर्जर, अबरार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए फहद हुसैन ने कहा कि सभी के सामने बड़ा संकट आ गया है, जिस तरह से लोकतांत्रिक अधिकारों को छीना जा रहा है, उनके साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अब वक्त आ चुका है कि उन सबको बचाने के लिए आने वाले समय में भाजपा को हराने का काम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सेक्टर प्रभारी ने किया हंगामा
सपा की समीक्षा बैठक व पीडीए चर्चा में उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जब सेक्टर प्रभारी सतपाल यादव का नाम न तो मुख्य अतिथि आदि के स्वागत में लिया गया और न ही बोलने का मौका दिया गया। सतपाल यादव ने पार्टी नेताओं को खरी-खरी सुनाई। कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बामुश्किल उनको शांत किया। इसके बाद सतपाल यादव कार्यक्रम को छोड़कर चले गए। हस्तिनापुर विधानसभा अध्यक्ष सचिन गुर्जर का कहना है कि कार्यक्रम लेट हो गया था। इस कारण जिलाध्यक्ष ने केवल पूर्व विधायकों को ही बुलवाने के लिए कहा था। इससे वह नाराज हो गए।

सपा का हस्तिनापुर विधान सभा की समीक्षा बैठक में युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद हुसैन कार्यक

सपा का हस्तिनापुर विधान सभा की समीक्षा बैठक में युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद हुसैन कार्यक

सपा का हस्तिनापुर विधान सभा की समीक्षा बैठक में युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद हुसैन कार्यक

सपा का हस्तिनापुर विधान सभा की समीक्षा बैठक में युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद हुसैन कार्यक

सपा का हस्तिनापुर विधान सभा की समीक्षा बैठक में युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद हुसैन कार्यक

सपा का हस्तिनापुर विधान सभा की समीक्षा बैठक में युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष फहद हुसैन कार्यक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed