फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Strengthen the organization by staying united: Rakesh Tikait

संगठित रहकर संगठन को मजबूत करें : राकेश टिकैत

Fri, 18 Apr 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization by staying united: Rakesh Tikait
सरधना। दबथुवा गांव में शोक सभा में पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत। संगठन
सरधना (मेरठ)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत दबथुवा में भाकियू पदाधिकारी जगबीर सिंह दबथुवा की शोक सभा में पहुंचे। इस दौरान उनके परिजनों, किसानों व भाकियू कार्यकर्ताओं से मिले। भाकियू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगबीर सिंह का बीमारी के कारण निधन हो गया था।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बृहस्पतिवार को दबथुवा पहुंचे। टिकैत ने कहा कि किसान कार्यकर्ता जगबीर सिंह का संघर्ष संगठन एवं किसानों को याद रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके जाने से संगठन को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि जब से भाकियू का गठन हुआ, तब से अब तक जगबीर सिंह ने किसानों व संगठन के लिए संघर्ष किया। इस दौरान राकेश टिकैत ने किसानों की समस्याओं पर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से चर्चा की। साथ ही संगठित रहकर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, पवन खटाना, राजकुमार करनावल, गजेंद्र सिंह, मोनू, प्रशांत सकौती, ओमपाल मलिक, अशफाक प्रधान, विजेंद्र सिंह, बबलू जिटौली, रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed