फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Street lights in the city are bad, sir are not paying attention

शहर में स्ट्रीट लाइटें खराब, ध्यान नहीं दे रहे साहब बब

Mon, 13 Jan 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Street lights in the city are bad, sir are not paying attention
मेरठ। शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। दिल्ली रोड स्थित अन्य मार्गों की स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। कोहरा छाने के बाद भी नगर निगम अधिकारी इस पर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं है। जबकि कोहरे में स्ट्रीट लाइटें न जलने के कारण हादसा होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

महानगर के दिल्ली रोड, विवि रोड, रुड़की रोड, मवाना रोड, हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर, सरधना रोड, बागपत रोड सहित गलियों के पथ प्रकाश का ठेका ईईएसएल कंपनी को दिया गया है। एलईडी लाइटें लगाने और इन्हें चालू, बंद करने की जिम्मेदारी भी कंपनी के पास है। जो स्ट्रीट लाइटें पहले लगाई गई थी उनमें से कई खराब हो चुकी हैं, इन्हें भी कंपनी ठीक नहीं करा रही। अंधेरे के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम पथ प्रकाश विभाग के इंस्पेक्टर राजेश चौहान ने दिल्ली रोड का निरीक्षण किया तो व्यवस्था की पोल खुल गई। सहायक नगरायुक्त ब्रजपाल सिंह ने कंपनी के अधिकारियों को पत्र लिखकर लाइटों को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर बंद हैं 123 लाइटें
- परतापुर फ्लाईओवर से जेपी रिसोर्ट तक डिवाइडर पर छह पोल पर 12 लाइटें बंद मिलीं।
- दिल्ली रोड स्थित बिजलीघर से रिठानी तक 10 लाइटें बंद।
- वीनस विवाह मंडप से मेवला फ्लाईओवर तक 33 लाइटें बंद।
- टीपीनगर से बंधन बैंक तक 32 लाइटें बंद।
- दिल्ली चुंगी पेट्रोल से मेट्रो प्लाजा तक 36 लाइटें बंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed