फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stray dogs attack woman in Kithauli; she is injured.

Meerut News: किठौली में लावारिस कुत्तों ने महिला पर किया हमला, घायल

Mon, 20 Jul 2026 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
Stray dogs attack woman in Kithauli; she is injured.
जानीखुर्द। उपचार के दौरान विमला फोटो संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। गांव किठौली में सोमवार की सुबह लावारिस कुत्तों के झुंड ने खेत में चारा लेने गई 60 वर्षीय विमला पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। ऐसी घटनाओं से किठौली व आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।
सोमवार की सुबह किठौली गांव निवासी विमला पत्नी सतवीर पड़ोसी महिलाओं के साथ खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। महिलाओं ने चारा काटना शुरू किया। पास में घूम रहे लावारिस कुत्तों ने अचानक विमला को चारों तरफ से घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। विमला की चीख-पुकार सुनकर साथ मौजूद महिलाओं ने हिम्मत दिखाते हुए कुत्तों को भगाने और उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया। जब तक लावारिस कुत्तों के चंगुल से उन्हें छुड़ाया गया, तब तक उन्हें नोच-नोचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में विमला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घटना में विमला को कुत्तों ने आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर काटा है। इसके चलते विमला की हालत खराब बताई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व गांव सिसौला खुर्द निवासी सूरजमुखी और गांव किठौली के ही एक नवजात शिशु की कुत्तों के हमले में मौत हो चुकी है। लगातार हो रहे हमलों के बावजूद कोई ठोस कदम न उठाए जाने से लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने शासन व प्रशासन से मांग की है कि किठौली और आसपास के गांवों में लावारिस कुत्तों के खौफ से राहत दिलाने के लिए तुरंत अभियान चलाकर इन्हें पकड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed