{"_id":"6936f993284076c82f0bebcf","slug":"stray-dogs-attack-student-in-kishanpura-injuring-her-leg-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1048837-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किशनपुरा में आवारा कुत्तों ने हमला कर छात्रा का पैर जख्मी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किशनपुरा में आवारा कुत्तों ने हमला कर छात्रा का पैर जख्मी किया
विज्ञापन
- सूचना देने के बावजूद भी नहीं पहुंची नगर निगम की टीम, लोगों में आक्रोश
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महानगर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता रहा रहा हैं। टीपीनगर क्षेत्र के किशनपुरा में सोमवार को कक्षा 12 की छात्रा वैष्णवी पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। हमले में छात्रा का पैर बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना से नगर निगम के प्रति लोगों में गुस्सा है।
वार्ड-51 किशनपुरा निवासी व्यापारी सौरभ अग्रवाल की बेटी वैष्णवी सोमवार सुबह घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित डॉक्टर के क्लीनिक से दवा लेकर लौट रही थी। आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर अचानक हमला बोल दिया और उनका पैर नोच डाला। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुत्तों को भगा दिया हैं। घायल वैष्णवी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। जानकारी मिलने पर स्थानीय पार्षद राजेंद्र उपाध्याय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों का आतंक यहां दिनोंदिन की बात है और वह अक्सर महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाते हैं। इस घटना के संबंध में नगर निगम में शिकायत की गई, बावजूद उनकी टीम मौके पर नहीं पहुंची।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना
सुप्रीम कोर्ट ने भी आवारा कुत्तों पर शिकंजा और सार्वजनिक स्थलों से उनको हटाने आ आदेश दिए हैं। इस पर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना कि नगर निगम ने कुत्तों पर शिकंजा कसने की कोई योजना तक नहीं बनाई हैं। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और नगर निगम की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमर सिंह ने बताया कि कुत्ते की काटने की शिकायत पर तुरंत टीम भेजी जाती हैं। आवारा कुत्तों की नसबंदी और उनको एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाने का कार्य कराया जा रहा हैं।