फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stray bulls turn deadly, Nagar Panchayat administration takes action

Meerut News: आवारा सांड बने जानलेवा, कार्रवाई में जुटा नगर पंचायत प्रशासन

Tue, 07 Apr 2026 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
Stray bulls turn deadly, Nagar Panchayat administration takes action
हस्तिनापुर में आवारा सांड को पकड़ते नगर पंचायत कर्मी स्रोत न.प.
- एक माह में तीन घटनाएं, नगर पंचायत ने चलाया पकड़ो अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हस्तिनापुर। कस्बे में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले एक महीने में हुई तीन गंभीर घटनाओं से लोग भयभीत हैं और बाजार जाने तक से कतराने लगे हैं। सोमवार को हुई ताजा घटना के बाद नगर पंचायत ने सख्त रुख अपनाते हुए सांडों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया।

सोमवार को बंगाली बाजार में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था। इसी दौरान बी ब्लॉक निवासी दीपांकर सब्जी खरीदने पहुंचे थे। तभी एक आवारा सांड ने अचानक हमला कर दिया और पेट में सींग मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह सांड को भगाया और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घटना के बाद नगर पंचायत हरकत में आई और पूरे कस्बे में अभियान चलाकर आवारा व खूंखार सांडों को पकड़ने का काम शुरू किया। नगर पंचायत की टीम ने दिनभर की कार्रवाई में करीब सात सांडों को पकड़कर हस्तिनापुर सीमा से बाहर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया। इससे पहले भी नगर पंचायत द्वारा 25 आवारा सांडों को पकड़कर मालीपुर गोशाला में भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि नगर के लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कस्बे में मौजूद सभी आवारा और आक्रामक सांडों को पकड़कर गोशालाओं में भेजने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed