{"_id":"60f9d9908ebc3e58571bec53","slug":"stores-of-police-stations-will-be-empty-exercise-will-start-meerut-news-mrt5485892136","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों के मालखाने होंगे खाली, कवायद शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों के मालखाने होंगे खाली, कवायद शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानों के मालखाने होंगे खाली, कवायद शुरू
मेरठ। थाने के मालखाने खाली होंगे। एसएसपी के निर्देश पर कवायद शुरू की गई है। सभी थानों के मालखाना प्रभारियों से सामान के अलावा थाने में खड़े वाहनों का विवरण मांगा गया है। 27 जुलाई तक उन्हें विवरण उपलब्ध कराना होगा।
जनपद के थानों में बने मालखाने सालों से भरे पड़े हैं। कई थानों में शराब व आतिशबाजी तक का सामान मौजूद हैं। पुलिस बैठकों में कई बार मालखानों का मुद्दा उठा, लेकिन न्यायालय की प्रक्रिया के चलते व्यवस्था आगे नहीं बढ़ सकी। अब एक बार फिर एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर मालखाने का विवरण जुटाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक का आयोजन हुआ। पहले एसपी देहात केशव कुमार को यह बैठक लेनी थी, लेकिन उनकी व्यस्तता के बाद सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने सभी थानों से पहुंचे मालखाना प्रभारियों से चर्चा की। न्यायालय से जुड़े प्रकरणों का विवरण जुटाकर उन्हें अफसरों के समक्ष रखने पर सहमति बनी। सभी थानों के मालखाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों का पूर्व में बनाया विवरण भी साझा किया। उधर, लालकुर्ती थाने में मालखाने में मौजूद पटाखों व अवैध शराब के 22 मुकदमों के निस्तारण के बाद माल का निस्तारण किया गया। शराब की बोतल व पव्वे नष्ट किए गए। वहीं पटाखों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जमीन में दबाया गया। निस्तारण कार्यक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।