{"_id":"680149c3b3f6c0488f00b461","slug":"stones-pelted-on-police-in-sujatpur-khadar-meerut-news-c-27-1-bij1007-147727-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजातपुर खादर में पुलिस पर किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजातपुर खादर में पुलिस पर किया पथराव
Fri, 18 Apr 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
जलीलपुर क्षेत्र के गांव सुजातपुर खादर में दो पक्षों में तनाव के चलते गांव में तैनात पुलिस स्रोत
- फोटो : poni news
जलीलपुर। पांच दिन पूर्व घर से गए युवक-युवती के मामले को लेकर गांव सुजातपुर खादर में लड़की पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। उधर, पुलिस पर भी ग्रामीणों के घरों और घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप है। घटना के बाद लोग घरों में ताले लगाकर चले गए। बृहस्पतिवार को पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
गांव सुजातपुर खादर के सजातीय युवक-युवती पांच दिन पूर्व घर से चले गए थे। युवती के पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसे लेकर गांव में तनाव था। पुलिस ने मंगलवार को युवती को बरामद कर लिया। बुधवार को न्यायालय में युवती ने लड़के के पक्ष में बयान दिए। इसके बाद युवती अपनी मर्जी से युवक के साथ चली गई।
बुधवार को देर शाम लड़की पक्ष के लोगों के गांव में इकट्ठा होने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों की पुलिस से झड़प हुई और इस दौरान पथराव भी हुआ। आरोप है कि पुलिस ने घरों में घुसकर घरों तथा ग्रामीणों के वाहनों में तोड़फोड़ की। बृहस्पतिवार को गांव में केवल कुछ बच्चे और बुजुर्ग ही नजर आए। उन्होंने बताया कि छह महिला- पुरुष घायल हुए हैं। उन्होंने घरों के टूटे दरवाजे, बाइक व अन्य सामान भी दिखाया।
विज्ञापन
एएसपी ग्रामीण विनय कुमार सिंह ने बताया कि पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।