फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stone pelting on two sides of Valmiki community, four injured

Meerut News: वाल्मीकि समाज के दो पक्षों में पथराव, चार घायल

Mon, 01 Jul 2024 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on two sides of Valmiki community, four injured
- एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

- दूसरा पक्ष भी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। वाल्मीकि समाज के दो गुटों में मारपीट और जमकर पथराव हुआ। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में एक पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जबकि आसपा नेताओं के संग थाने पहुंचे दूसरे पक्ष ने भाजपा नेता समेत कई अन्य के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
मोहल्ला लुहारी सराय वाल्मीकि बस्ती निवासी रोहित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ले के गोविंद‚ अजय‚ ललित व अक्कू पर बच्चियों पर आते जाते छींटाकशी करने का आरोप लगाया गया। आरोप है कि मना किया तो चारों ने शनिवार की रात्रि करीब दस बजे उनके घर में घुसकर मारपीट की और पथराव भी किया। इसमें वह और उसका भाई अनिल घायल हो गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष से कमलेश देवी ने मोहल्ले के लोगों एवं आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ रविवार की दोपहर थाने पहुंचकर तहरीर सौंपी। इसमें एक भाजपा नेता और उसके भाई समेत कई लोगों पर शनिवार की रात्रि करीब 11 बजे घर में घुसकर बच्चों के साथ मारपीट कर पथराव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज हो गया है जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर प्राप्त होने के बाद घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।


मुकदमा दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी
उधर आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह, राहुल चौधरी, लवकुश कुमार, ललित कुमार‚ भारती, रजनीश, विष्णु, प्रथ्वी, यशराज, सुनील, नरेन्द्र, अजय गौतम ने थाने में पुलिस अधीक्षक (देहात) से मुलाकाता की। उन्होंने पुलिस से दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की है। कहा कि यदि पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करती तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed