फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stone pelting during removal of illegal encroachment and construction of road.

Meerut News: अवैध कब्जा हटाने और रास्ते का निर्माण करने के दौरान पथराव

Sun, 04 Jan 2026 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting during removal of illegal encroachment and construction of road.
रोहटा। गांव डूंगर में प्रधान द्वारा रास्ते को कब्जा मुक्त कर निर्माण कराने के दौरान कब्जाधारी न
डूंगर गांव में ग्रामीणों के बीच हुआ झगड़ा, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। गांव डूंगर में ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत के रास्ते को कब्जा मुक्त कर चौड़ीकरण और निर्माण कराने के प्रयास के दौरान रविवार को विवाद पैदा हो गया। रास्ते का निर्माण रोकने के लिए कब्जाधारी ने ग्राम प्रधान के समर्थकों पर पथराव किया।
ग्राम प्रधान आशा सांगवान ने बताया कि दो माह पूर्व सतेंद्र जाटव के मकान से मिंटू के मकान तक सरकारी रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। डीएम के आदेश पर तहसील टीम ने 11 नवंबर को तीन थानों की पुलिस बल के साथ रास्ते से अतिक्रमण हटाकर निशानदेही कर प्रधान को सुपुर्द किया था। रविवार को ग्राम प्रधान ने रास्ते का निर्माण शुरू कर मिट्टी डालकर जेसीबी से समतलीकरण और पिलर लगाने का काम शुरू किया। इसी दौरान कब्जाधारी तेजवीर अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचा और सरकारी रास्ते पर स्टे होने का हवाला देकर निर्माण का विरोध करने लगा।
विज्ञापन

प्रधान समर्थकों ने कार्य रोकने से मना किया तो तेजवीर ने पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई लोगों ने मकानों में छिपकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मार्ग निर्माण में बाधा डालने वालों को चेताया। हमलावर घर पर नहीं मिले। दोनों पक्षों की ओर से थाने में एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed