फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stone-pelting at wedding ceremony; bride's departure takes place in police presence.

Meerut News: शादी समारोह में पथराव, पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की विदाई

Sun, 21 Jun 2026 10:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Stone-pelting at wedding ceremony; bride's departure takes place in police presence.
पावली खास में हुई वारदात, ग्राम प्रधान उसके बेटे समेत 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के पावली खास गांव में शनिवार रात शादी समारोह में दुल्हन की विदाई के दौरान जमकर हंगामा हो गया। गांव प्रधान के बेटे शाकिर पर अपने साथियों के मिलकर दूल्हे व दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट करने के बाद पथराव करने का आरोप है। इसमें तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची। दुल्हन के चाचा नासिर की तहरीर पर गांव प्रधान असलम और उसके बेटे समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पावली खास निवासी नासिर ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनके बड़े भाई युनूस की बेटी की बारात शनिवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव से आई थी। आरोप है कि शादी समारोह के दौरान ग्राम प्रधान असलम का बेटा शाकिर अपने साथियों के साथ दुल्हन के घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसका दुल्हन पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। उस समय दोनों पक्षों को समझाकर लोगों ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि रात में जब दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी, तभी प्रधान पक्ष के लोग फिर मौके पर पहुंच गए और बारात में शामिल लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना डायल-112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस की मौजूदगी में दुल्हन की विदाई कराई गई। सीओ प्रकाश चंद अग्रवाल के अनुसार पुलिस ने तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान असलम, उसके बेटे शाकिर, फैजान, कल्लू, आदिल, फैसल, चांद, रिहान, नदीम और शहजाद के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed