{"_id":"611ebe878ebc3e7a012f9780","slug":"stone-pelting-and-firing-on-two-sides-in-summer-garden-three-arrested-meerut-news-mrt552534655","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर गार्डन में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर गार्डन में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समर गार्डन में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, तीन गिरफ्तार
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र समर गार्डन में बुधवार देर रात पड़ोसियों ने एक मकान में गलत लोगों के आने जाने का विरोध करने पर मारपीट के दौरान पथराव के साथ-साथ गोलियां चल गई। इस दौरान आरोपियों ने काफी देर तक उत्पात मचाया एक बाइक में तोड़फोड़ करते हुए दूसरी बाइक में आग लगा दी। पड़ोसियों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया वही दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर तीनों को शांति भंग की धाराओं में जेल भेज दिया।
बृहस्पतिवार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र लक्खीपुरा निवासी रईस प्रॉपर्टी डीलर है। उसने एक मकान समर गार्डन में खरीदा है। आरोप है कि रईस के बेटे अनस और अमन मकान पर आए दिन महिलाओं को लेकर आते हैं और यहां गलत काम किया जाता है। आरोप है कि बुधवार देर रात भी महिलाएं आई थीं। पड़ोसी खुर्शीद ने विरोध किया तो आरोपियों ने खुर्शीद के साथ मारपीट करते हुए फायरिंग की।
इस दौरान खुर्शीद जान बचाकर घर पहुंचा तो आरोपी अपने कुछ और साथियों को लेकर खुर्शीद के घर पर पहुंच गए। खुर्शीद को घर से निकाल कर मारपीट की गई। आरोपियों ने मकान के बाहर खड़ी एक बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और दूसरी में आग लगा दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आरोपियों पर पथराव कर दिया। आरोपियों ने भी पथराव करते हुए गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
काफी देर तक चले हंगामे के बीच लोगों ने अनस को पकड़ लिया और जमकर पिटाई के बाद मामले की जानकारी समर गार्डन चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने अनस को पकड़ लिया। खुर्शीद ने अनस अमन और साहिल सहित छह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने अमन और साहिल को भी गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को शांति भंग की धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।