फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sting operation in meerut

ऑयल नहीं , गर्म पानी से रायफल साफ करती है पुलिस

Sat, 23 Jan 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 23 Jan 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
sting operation in meerut

पश्चिम उत्तर प्रदेश में आतंकी साया मंडरा रहा है। देश की सुरक्षा एजेंसियों की आतंकी गतिविधियों पर पैनी नजर है। गृह मंत्रालय ने वेस्ट यूपी के तमाम जिलों के एसएसपी और डीएम को हाई अलर्ट जारी करने का निर्देश दिया हुआ है। लेकिन मेरठ पुलिस महकमे में इसका मजाक उड़ाया जा रहा है। आतंकियों के आधुनिक हथियारों से मुकाबले के लिए यूपी पुलिस के पास सन 1957 के जंग लगे हथियार हैं। लेकिन इससे ज्यादा शर्मनाक और चिंताजनक बात ये है कि जंग लगे हथियारों की सफाई थानों में पानी से की जा रही है। अगर कोई आतंकी घटना हो जाए, तो खाकी कैसे निपटेगी, इसका अंदाजा आम जनता भी लगा सकती है।

विज्ञापन


गर्म पानी में डुबोते हैं
थानों में पानी गर्म करके राइफल, ग्लॉक पिस्टल समेत अन्य हथियारों को साफ किया जा रहा है। यह सफाई कोई एक्सपर्ट या हेड मोहर्रिर नहीं, बल्कि सिपाही और होमगार्ड करते हैं। सिपाही और होमगार्ड की हथियार साफ करते हुए तस्वीरें अमर उजाला ने कैमरे में कैद की हैं।
विज्ञापन


आर्म्स मोहर्रिर की है जिम्मेदारी
नियमानुसार पुलिस लाइन में तैनात आर्म्स मोहर्रिर को प्रत्येक सप्ताह थानों में जाकर हथियारों की साफ सफाई करनी चाहिए। जिस हथियार में गड़बड़ी है, उसे पुलिस लाइन लाकर दूसरा हथियार देने की जिम्मेदारी उसी की है। खराब हथियार पुलिस को कानपुर या सीतापुर भेजना चाहिए, जहां उसकी मरम्मत होती है। लेकिन पिछले पांच साल से एक भी हथियार ठीक होने नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर नहीं चलती गोली?
थानों में रखे हथियार सालों से नहीं चले। आपातकालीन स्थिति में ये हथियार धोखा दे सकते हैं। लिसाड़ीगेट में तैनात पुलिसकर्मी एकांत यादव की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, लेकिन दूसरे सिपाही से राइफल से गोली नहीं चली। हालांकि दूसरे सिपाही ने राइफल की बट से बदमाशों को पीट-पीटकर मार डाला था। इसके अलावा भी कई बार हथियारों से धोखे मिले हैं।


हेड मोहर्रिर की देखरेख में हथियार
थानों में हेड मोहर्रिर की देखरेख में हथियारों की निगरानी होती है। नियम है कि आर्म्स मोहर्रिर थाने जाए और हेड मोहर्रिर से प्रत्येक हथियार के बारे में जानकारी ले, लेकिन ऐसा केवल कागजों में होता है। सवाल उठता है कि जब हेड मोहर्रिर को हथियारों की जिम्मेदारी दी जाती है, तो वह सिपाही या होमगार्ड से उनकी सफाई कैसे करा सकते हैं। वहीं पुलिस अधिकारी थाने में निरीक्षण करने जाते हैं तो हथियारों को चलाने या फिर रिहर्सल में हमेशा पुलिस फेल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed