{"_id":"672a83e6b792b50ca60c15a4","slug":"stickers-on-all-zones-campaign-against-e-rickshaw-will-start-from-today-meerut-news-c-72-1-mrt1062-123942-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सभी जोन पर लगे स्टीकर, आज से ई-रिक्शा के खिलाफ चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सभी जोन पर लगे स्टीकर, आज से ई-रिक्शा के खिलाफ चलेगा अभियान
विज्ञापन
मेरठ। ई-रिक्शा को चार जोन में बांटने के बाद सभी पर स्टीकर लगा दिए गए है। कुल चारों जोन में 3426 स्टीकर लगाए गए हैं। बुधवार से यातायात पुलिस बड़े स्तर पर अभियान शुरू कर बिना स्टीकर वाले ई रिक्शा को सीज करेगी। इनके चालान भी काटे जाएंगे।
यातायात प्रभारी विनय कुमार शाही ने बताया कि 16 सितंबर से मेरठ शहर को 4 जोन में विभाजित कर ई-रिक्शा पर स्टीकर लगाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। प्रत्येक जोन को स्टीकर लगवाने के लिये 10-10 दिन का समय दिया गया था। स्टीकर अभियान के अन्तर्गत 25 अक्तूबर तक चारों जोन का समय पूरा हो गया था। इसके अतिरिक्त सभी जोन से स्टीकर लगवाने के लिए 10 दिन का समय और दिया गया। जोन एक 1921, जोन दो में 916, जोन तीन में 359 और जोन चार में 230 स्टीकर लगाए गए।