फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF reaching the reward of 50 thousand with the help of girlfriend, killed in encounter

प्रेमिका के सहारे 50 हजार के इनामी तक पहुंची STF, मुठभेड़ में ढेर

Sat, 30 Sep 2017 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 30 Sep 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
STF reaching the reward of 50 thousand with the help of girlfriend, killed in encounter
कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में पहले साबिर का भाई वासिल और अब वसीम। एक की मौत प्रेम के चलते संदिग्ध हालात में हुई तो वसीम तक एसटीएफ उसकी प्रेमिका के सहारे पहुंची और आखिरकार तीन माह के होमवर्क के बाद कुख्यात के भाई को ढेर कर दिया।

विज्ञापन


कुख्यात वसीम की प्रेमिका सरूरपुर इलाके के एक गांव में रहती है। वसीम छह माह पहले उसको लेकर फरार हो गया था। पंचायत भी हुई थी। जिसके बाद वसीम ने खुद ही प्रेमिका को उसके घर छोड़ दिया था। लेकिन वसीम लगातार उसके संपर्क में था। जिसको लेकर किशोरी के परिजनों में गुस्सा था। एसटीएफ ने प्रेमिका के नंबर से वसीम को ट्रेस किया। किशोरी के परिजनों ने वसीम के बारे में बताया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुख्यात साबिर जंघेड़ी का छोटा भाई वासिल भी सरूरपुर के एक गांव में अपने दोस्त के घर पर रहता था। वासिल को दोस्त की बहन से प्रेम प्रसंग हो गया था। वासिल के साथ साबिर, मुकीम काला और उसके भाई वसीम ने वारदात के बाद सरूरपुर में उसके दोस्त के घर शरण ली थी। मुकीम व साबिर के जेल जाने के बाद वसीम वासिल के साथ सरूरपुर इलाके में रहने लगा। जहां पर वसीम का भी एक किशोरी से प्रेम प्रसंग हो गया था। वासिल की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी थी। लेकिन वसीम लगातार अपनी प्रेमिका से मिलने सरूरपुर आता था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को भी थी। किशोरी के परिजनों ने विरोध भी किया। लेकिन वसीम धमकी दे देता था। वसीम ने तीन दिन किशोरी को अपने साथ रखा था। परिजनों ने शादी कराने की बात कही, तब जाकर वसीम ने किशोरी को उसके घर छोड़ा। इसकी जानकारी एसटीएफ को लगी, तो उसने वहां से उसको ट्रेस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : वेस्ट यूपी के सबसे बड़े कुख्यात बदमाश का सगा भाई ढेर, देखें तस्वीरें

पुलिस का मुखबिर तंत्र फेल

STF reaching the reward of 50 thousand with the help of girlfriend, killed in encounter
एसटीएफ की टीम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

वासिल और वसीम के एक ही गांव में प्रेम संबंध थे। करीब दो साल से दोनों का यहां आना-जाता था। लेकिन रोहटा व सरूरपुर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। 

लगातार मुठभेड़ के बाद वेस्ट की जेलों में बढ़ी हलचल
मेरठ। मेरठ जोन के जिलों में लगातार हो रही मुठभेड़ के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जेलों में हलचल मची है। इन जेलों में जहां जरायम के कई नामी चेहरे बंद हैं तो कई कुख्यात पूर्व में पूर्वांचल की जेलों में शिफ्ट हुए थे। पहले तो मुठभेड़ पैरों में गोली लगने तक ही सीमित रहती थी। लेकिन पड़ोसी जिलों के बाद मेरठ में भी मुकीम काला गैंग के शार्प शूटर मंसूर पहलवान और फिर उसके बाद मुकीम काला के ही सगे भाई वसीम काला के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद बड़े बदमाशों में दहशत फैल गयी है।

पढ़ें : मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी ढेर, कस्टडी से भागा बदमाश फरार

पुलिस से बचकर निकल गया था वसीम
11 सितंबर को एसओ कैराना की टीम ने कैराना के गांव अलीपुर के जंगल में एक ट्यूबवेल पर वसीम और उसके साथी को घेर लिया था। पुलिस की गोली से बदमाश अनुज निवासी पीनना मुजफ्फरनगर घापल हो गया था। जबकि वसीम फरार हो गया था। इसके बाद वसीम पर 12 हजार का इनाम बढ़ाकर 50 हजार करने की संस्तुति भेजी गयी थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed