फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF raid in TET paper leak case

टीईटी प्रकरण: अजित और सुमित की तलाश में एसटीएफ की दबिश

Sat, 18 Dec 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
STF raid in TET paper leak case
टीईटी प्रकरण : अजित और सुमित की तलाश में एसटीएफ की दबिश
विज्ञापन

मेरठ। टीईटी प्रकरण में अजित उर्फ बिट्टू निवासी खेड़ा हटाना बड़ौत और सुमित निवासी सोनीपत हरियाणा की तलाश में शुक्रवार को एसटीएफ ने दबिश दी है। पुलिस का कहना है कि लीक हुआ पेपर बेचने के लिए दो गैंग बनने थे। एक गैंग मथुरा में और दूसरा लोनी गाजियाबाद बस अड्डे के पास तय था।
एसटीएफ मेरठ ने बृहस्पतिवार को विकास पंवार उर्फ ताऊ निवासी एलम कांधला, शामली को गिरफ्तार कर शामली कोतवाली पुलिस को सौंपा है। शुक्रवार को शामली पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। आरोपी विकास ने अजित उर्फ बिट्टू और सुमित के नाम बताए हैं। अब इन्हें नामजद आरोपी बनाया गया है। शुक्रवार को एसटीएफ ने फरार अजित की तलाश में बड़ौत और सुमित की तलाश में सोनीपत हरियाणा में दबिश दी, लेकिन दोनों ही आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। सीओ एसटीएफ ने बताया है कि अजित का भाई रेलवे विभाग में कर्मचारी है और भाभी बैंक में है, जबकि सुमित के परिवार की जानकारी एसटीएफ अभी जुटाने में लगी है।
विज्ञापन

---
28 नवंबर को पकड़े गए थे तीन आरोपी
शामली के मनीष मलिक उर्फ मोनू, रवि और धर्मेंद्र को 28 नवंबर 2021 में एसटीएफ मेरठ ने पकड़ा था। तीनों आरोपियों ने लोनी, गाजियाबाद बस अड्डे के पास होटल में विकास से पांच लाख रुपये में लीक हुआ पेपर खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात लाख रुपये में पेपर की डील हुई थी। इसमें दो लाख रुपये पेपर के बाद देने का वायदा हुआ था। विकास से पेपर लेने के बाद शामली का मनीष मलिक पेपर को लेकर मथुरा में शिक्षक निर्दोष चौधरी से मिले थे। उसे पेपर दिखाया, जिससे टीईटी के पेपर होने की पुष्टि की। निर्दोष से भी पेपर की फोटो कॉपी ली। पूरे प्रदेश में इस तरह से 11 गैंग बनने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed