फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF caught two people including the exam in-charge who were carrying the answer sheets after conducting the exam illegally

एसटीएफ ने अवैध तरीके से परीक्षा कराकर उत्तर पुस्तिका लेकर जा रहे परीक्षा प्रभारी समेत दो पकड़े

Thu, 22 May 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
STF caught two people including the exam in-charge who were carrying the answer sheets after conducting the exam illegally
मेरठ। एसटीएफ टीम ने बुधवार को बिजनौर के केएलएस इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी काॅलेज से परीक्षा की उत्तर पुस्तिका लेकर आ रही गाड़ी को पकड़ लिया। काॅलेज के परीक्षा प्रभारी और इंस्टीट्यूट का एक पदाधिकारी भी हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है। आरोप है कि पकड़े गए आरोपी अवैध तरीके से परीक्षा कराकर मार्कशीट और डिग्री बनाने का काम करते थे। बृहस्पतिवार को एसटीएफ पूरे मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

एसटीएफ के एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि बिजनौर के देहरादून रोड पर चंदक में केएलएस इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी काॅलेज बना हुआ है। जिसको कुछ समय पहले एनएच-58 पर बनी एक विवि ग्रुप ने खरीदा है। काॅलेज में विवि के छात्रों का 20 मई से बीटेक, बीसीए और पाॅलीटेक्निक के करीब दो सौ छात्र बैठे हुए थे। बुधवार को दूसरी पाली में परीक्षा कराने के बाद छात्रों की परीक्षा की काॅपी एक गाड़ी में रखकर विवि ले जा रहे थे। एसटीएफ ने छापा मारकर सभी परीक्षा की उत्तर पुस्तिका कब्जे में ले ली। साथ ही मौके से विवि के चार कर्मचारियों को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद परीक्षा की उत्तर पुस्तिका और कर्मचारियों को हिरासत में लेकर एसटीएफ टीम काॅलेज पहुंची। वहां से कंप्यूटर और सर्वर भी कब्जे में ले लिया। विवि ने कई राज्यों में फर्जी सेंटर बनाए हैं, जहां नकल कराई जा रही है। घटना के बाद विवि अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया। एसटीएफ के बृजेश सिंह ने बताया कि परीक्षा प्रभारी और इंस्टीट्यूट का एक पदाधिकारी हिरासत में है। जिससे पूछताछ की जा रही है। विवि से डिग्री और मार्कशीट भी छात्र-छात्राओं को अवैध तरीके से मिलती थी। विस्तृत जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed