फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF arrested muzaffarnagar's criminal

एसटीएफ ने पकड़ा मुजफ्फरनगर का बदमाश

Fri, 12 Mar 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
STF arrested muzaffarnagar's criminal
पुलिस के चंगुल से छूटकर भागा बदमाश, घेराबंदी कर दबोचा
विज्ञापन

दौराला(मेरठ)। लावड़ रोड से एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर के बदमाश को दबोच लिया। मौका मिलते ही बदमाश पुलिस के चुंगल से छूटकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर में घुस गया। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ा और फिर अपने साथ लेकर रवाना हो गई। पुलिसकर्मी सादी वर्दी में थे और खुद को एसटीएफ में होना बता रहे थे। पांच राउंड फायरिंग भी हुई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
बृहस्पतिवार देर रात दौराला थाना क्षेत्र के लावड़ रोड से एसटीएफ ने मुजफ्फरनगर के एक अपराधी को पकड़ लिया। एसटीएफ उसकी तलाश में काफी दिनों से लगी हुई थी। टीम जब बदमाश को लेकर जा रही थी, तभी मौका पाकर बदमाश पुलिस के चंगुल से छूटकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया तो बदमाश जंगल के रास्ते होते हुए दौराला चौराहे पर रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद प्रधान के घर में घुस गया। बदमाश को घर में घुसते अरविंद प्रधान के बेटे पंकज गुप्ता ने देख लिया और उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसी दौरान एसटीएफ भी वहां पहुंच गई और बदमाश को हिरासत में ले लिया। एसटीएफ बदमाश को अपने साथ लेकर चली गई। प्रकरण सीसीटीवी में कैद हो गया। दौराला थाने की पुलिस अरविंद गुप्ता के घर पर पहुंची और जानकारी ली। दौराला पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम कहां से आई थी, उन्हें जानकारी नहीं है। सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि उनकी टीम ने बृहस्पतिवार को कोई बदमाश नहीं पकड़ा। इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed