{"_id":"59f6bff34f1c1bf3538b9fcd","slug":"stf-arrested-kashmiri-gang-four-kg-of-grazes-recovered-sent-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ ने कश्मीरी गैंग दबोचा, चार किलो चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने कश्मीरी गैंग दबोचा, चार किलो चरस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
चरस के साथ पकड़े गए तीनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में एसटीएफ व कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नटेशपुरम फ्लाईओवर के पास से चरस की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब चार किलो चरस बरामद हुई है। तीनों आरोपी जम्मू कश्मीर के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसटीएफ सीओ बृजेश कुमार सिंह के अनुसार उनकी टीम और कंकरखेड़ा पुलिस ने रविवार देर शाम घेराबंदी कर कंकरखेड़ा क्षेत्र में नटेशपुरम फ्लाईओवर के नीचे से अब्दुल रहमान पुत्र मौ. वागे, शेरबाज खां पुत्र हब्बीबुल्ला और मौ. यूसुफ खान पुत्र मीर अहमद निवासी शेखपुरा थाना अछबल जिला अनंतनाग जम्मू कश्मीर को गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 4 किलो 180 ग्राम चरस, 8 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड, 4 वोटर आईडी कार्ड व नगदी बरामद की गई है। पुलिस तीनों आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
कंकरखेड़ा में ही देनी थी चरस
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सचिन मलिक के अनुसार पकड़े गए आरोपी अब्दुल रहमान ने बताया कि वह कई वर्षों से चरस की तस्करी कर रहा है। जम्मू कश्मीर के लतीफ व गुलाम हसन नाम के व्यक्तियों से चरस लेकर दिल्ली व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करता है। इस अवैध धंधे में उसके साथ शेरबाज और यूसुफ भी साथ रहते थे। जिनको एक चक्कर के वह 2500-2500 रुपये देता था। अब्दुल के अनुसार यह चरस उन्हें कंकरखेड़ा में एक बबलू नाम के दलाल को देनी थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि बबलू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/