फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   STF apprehended four members of interstate cannabis trafficking gang and recovered cannabis worth Rs 60 lakh

Meerut News: अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को एसटीएफ ने दबोचा, 60 लाख का गांजा बरामद

Tue, 30 Dec 2025 09:31 PM IST
प्रत्युष शर्मा न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज़ नेटवर्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: प्रत्युष शर्मा Updated Tue, 30 Dec 2025 09:31 PM IST
सार

एसटीएफ मेरठ यूनिट ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से दो क्विंटल 24 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई। एसटीएफ एएसपी ने बताया कि आरोपी इस गांजे को ओडिशा से लेकर आ रहे थे, जो खोखनी के ग्राम प्रधान ने मंगवाया था।

विज्ञापन
STF apprehended four members of interstate cannabis trafficking gang and recovered cannabis worth Rs 60 lakh
गिरफ्तार गांजा तस्कर - फोटो : एसटीएफ मेरठ यूनिट

विस्तार

स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट ने अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों मेरठ के गांव पबला निवासी हिस्ट्रीशीटर अनुज, इंचौली निवासी अमजद, बीटा निवासी राहुल कुमार और शामली जनपद के गांव बुटराडा निवासी खुशनूद खान को हापुड़ से गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो क्विंटल 24 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। दो कारों से ओडिशा से तस्करी करके लाए गए इस गांजा की कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ओडिशा से अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य भारी मात्रा में गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर एसटीएफ की टीम हापुड़ जनपद में थी। मंगलवार सुबह हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में किठौर रोड पर चेकिंग के दौरान दो कारों निसान और स्कॉर्पियो को रोककर जांच की तो कारों में से दो क्विंटल 24 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने इस दौरान घेराबंदी कर चारों तस्करों अनुज, अमजद, राहुल और खुशनूद को गिरफ्तार कर लिया। इनसे चार मोबाइल भी बरामद हुए। दोनों कार को भी सीज कर दिया। इस संबंध में हापुड़ देहात कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपियों को हापुड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान हापुड सीओ सिटी वरुण मिश्र भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

STF apprehended four members of interstate cannabis trafficking gang and recovered cannabis worth Rs 60 lakh
गांजा तस्करी में इस्तेमाल हुई कार - फोटो : एसटीएफ मेरठ यूनिट

खोखनी के ग्राम प्रधान ने मंगवाया था गांजा, चार हजार का दस हजार में बेचता है

एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खोखनी के ग्राम प्रधान फरमान ने पहले शाहआलम निवासी सिवाल खास को गांजा खरीदने के लिए ओडिशा भेजा। इसके बाद इन चारों आरोपियों को ओडिशा से गांजा लेने के लिए भेजा था। इन्होंने बरामद गांजा ओडिशा से विश्वजीत नामक व्यक्ति से चार हजार रुपये प्रति किलोग्राम खरीदा था, जिसे इन आरोपियों को खोखनी में ग्राम प्रधान के बताए स्थान पर उतारना था। फरमान प्रधान 8 से 10 हजार में बेचता था।


होटल चलाता है अनुज, अमजद की है एजेंसी

एएसपी के अनुसार, पकड़ा गया अमजद गंगानगर मेरठ में जैदी ई-रिक्शा एंड बैटरी की एजेंसी चलाता है। वह मोटा पैसा कमाने की चाह में अपने मामा के माध्यम से फरमान ग्राम प्रधान खोखनी से मादक पदार्थों की तस्करी में जुड़ा था। वह भी गांजे की तस्करी करने लगा। राहुल खेती का काम करता है और मोटी रकम कमाने के लिए वह गांजे की तस्करी में जुड़ गया। अनुज इंचौली थाने का हिस्ट्रीशीटर है और गंगानगर मेरठ में गीतांजली के नाम से ओयो होटल चलाता है। गंगानगर में ही अमजद से जान पहचान हुई और उसके साथ मिलकर गांजे की तस्करी करने लगा। खुशनूद ट्रक ड्राइवर है और वर्ष 2021 से शाहआलम के साथ मिलकर गांजे की तस्करी कर रहा है।

एसटीएफ मेरठ यूनिट ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से दो क्विंटल 24 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई। एसटीएफ एएसपी ने बताया कि आरोपी इस गांजे को ओडिशा से लेकर आ रहे थे, जो खोखनी के ग्राम प्रधान ने मंगवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed