फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stepmother murdered her daughter She had been planning murder for three days

सौतेली मां ने किया ममता का कत्ल: तीन दिन से हत्या की फिराक में थी, आधी रात में की वारदात, पिता ने भी दिया साथ

Thu, 28 May 2026 10:34 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: Akash Dubey Updated Thu, 28 May 2026 10:34 AM IST
सार

 गोकुलधाम सोसाइटी में खुशी की हत्या हुई। पिता कपिल शर्मा और सौतेली मां पिंकी ने तकिया से गला घोंटा। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा। उत्पीड़न चार साल से जारी था।

विज्ञापन
Stepmother murdered her daughter She had been planning murder for three days
सौतेली मां ने बेटी का किया कत्ल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मां-पिता के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां, भावनपुर की गोकुलधाम सोसाइटी में 12वीं की छात्रा खुशी की सोते समय हत्या कर दी गई। पिता कपिल शर्मा और सौतेली मां पिंकी ने तकिया से उसका गला घोंटा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। खुशी ने पहले ही जान का खतरा बताया था।

विज्ञापन



यह है मामला
गोकुलधाम सोसाइटी में 12वीं की छात्रा खुशी उर्फ खुशबू की हत्या सोते समय मंगलवार सुबह लगभग चार बजे कर दी गई थी। सौतेली मां पिंकी ने उसके पैर पकड़ लिए थे और पिता कपिल शर्मा उसके मुंह पर तकिया रखकर बैठ गया था। आरोपी छात्रा की जान निकलने तक तकिया रखकर बैठा रहा। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जोगेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि कपिल और पिंकी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह तीन दिन से खुशी की हत्या करने की फिराक में थे, लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। कपिल परतापुर स्थित एक दूध डेयरी के प्लांट में काम करता था। सोमवार रात को वह नाइट ड्यूटी पर गया था और मंगलवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे वापस घर लौटा।
 

विज्ञापन

उसने देखा कि सोसाइटी का सुरक्षाकर्मी सो रहा है। उसने फ्लैट पर आकर पिंकी को इसकी जानकारी दी और सोते समय खुशी के मुंह व गले पर तकिया रखकर हत्या कर दी। इसके बाद कपिल और पिंकी कार में खुशी का शव लेकर मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-3 स्थित अपने पिता जगमोहन शर्मा के घर पहुंचे। इसके बाद अंतिम यात्रा वाली बस से अन्य परिजनों को बृजघाट ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चार साल पहले पिंकी के बेटी होने के बाद से आरोपियों ने खुशी का उत्पीड़न शुरू कर दिया था।

खुशी को लग गई थी भनक, मौसी को बताया था
खुशी मौसी व अन्य परिजनों को कॉल कर पहले ही जान को खतरा बताते हुए हत्या की आशंका जता चुकी थी। इसके बावजूद आरोपी हत्या के कारण के संबंध में पुलिस को गुमराह करते रहे। आरोपी उसके चरित्र पर ही उंगली उठाने लगे। आरोपियों का कहना था कि उसके स्कूल से शिकायत आ रहीं थीं कि वह मोबाइल मांग कर किसी से बात करती है। उसके मामा का कहना है कि आरोपी ननिहाल में बात करने के लिए भी उसे मोबाइल नहीं देते थे। हालांकि इस संबंध में पुलिस छात्रा के स्कूल प्रबंधन से जानकारी हासिल करेगी।

जागृति विहार में की मारपीट
मंगलवार दोपहर तीन बजे पड़ोसी से खुशी की मौत की सूचना मिलने पर हापुड़ के पन्नापुरी निवासी उसके मामा भूपेंद्र शर्मा व अन्य परिजन जागृति विहार पहुंचे थे। कुछ देर बाद ही कपिल व उसके परिजन बृजघाट में खुशी का अंतिम संस्कार कर लौट आए। तब भूपेंद्र शर्मा के परिजनों ने उनसे कहा कि तुमने बेटी को मार डाला। इस बात पर आरोपियों ने ननिहाल पक्ष के लोगों से मारपीट कर दी।

खुशी की मां की भी हत्या का आरोप
खुशी के मामा भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी बहन प्रीति का विवाह वर्ष 2009 में कपिल से हुआ था। वर्ष 2017 में प्रीति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। आरोप है कि प्रीति की भी आरोपी कपिल ने हत्या कर दी थी। उनके एक बेटी खुशी और बेटा राधे थे। छह माह बाद ही कपिल ने पिंकी से दूसरा विवाह कर लिया था। कपिल मूलरूप से मुंडाली थाना क्षेत्र के समयपुर गांव का रहने वाला है। वह दूसरी पत्नी पिंकी, खुशी और राधे के साथ गोकुलधाम सोसाइटी में रहने लगा था।

ये बोले एसपी
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वारदात में प्रयोग किया गया तकिया बरामद किया है। अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। - अभिजीत कुमार, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed