फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Step to Success defeated Shrivanya Cricket Academy.

Meerut News: स्टेप टू सक्सेस ने श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी को हराया

Mon, 14 Sep 2026 06:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Step to Success defeated Shrivanya Cricket Academy.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। पंचवटी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे दूसरे अचीवर्स क्रिकेट कप में सोमवार को एक मुकाबला खेला गया। इसमें स्टेप टू सक्सेस एकेडमी की टीम ने श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी खरखौदा को हराया।

श्रीवान्या क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 43.3 ओवर में 10 विकेट पर 151 रन बनाए। इसमें आरव वशिष्ठ और संस्कार ने 31-31 व शुभांकर ने 23 रन बनाए। स्टेप टू सक्सेस के गेंदबाज तुषार पाल ने 4, विराट चौधरी ने तीन व युग ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेप टू सक्सेस की टीम ने 36.4 ओवर में दो विकेट खोकर 152 रन बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। देव रजोड़ा ने शानदार 74 रन की पारी खेली। इसमें तुषार पाल 48 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में प्रखर बिश्नोई ने एक विकेट लिया। स्टेप टू सक्सेस की टीम ने आठ विकेट से मैच को जीता लिया। प्लेयर ऑफ द मैच तुषार पाल व फाइटर ऑफ द मैच आरव वशिष्ठ को कोच मोहित, कोच उमेश वर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed