फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   steel cut, crack mirror of the window i bank and theften

बैंक की विंडो की सरिया काटी, शीशा तोड़कर चोरी का प्रयास

Mon, 20 Apr 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
steel cut, crack mirror of the window i bank and theften
हर्रा के ओबीसी बैंक की खिड़की तोड़कर चोरी का प्रयास। - फोटो : SARDANA
सरूरपुर। कस्बा हर्रा स्थित ओबीसी शाखा में शनिवार रात चोर ने खिड़की का सरिया काटकर चोरी का प्रयास किया। चोरों ने स्ट्रांग रूम तक पहुंचने की कोशिश की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कस्बे में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा है। शनिवार रात चोरा ने बैंक की विंडों में लगी सरिया काट दी और शीशा तोड़कर अंदर घुस गए। इस दौरान चोरों ने बैंक के स्ट्रांग रूम तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। रविवार सुबह बैंक के चपरासी ने खिड़की के सरिये कटे व शीशे टूटे देखे तो मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर थाना पुलिस पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। जिसमें एक चोर बैंक के अंदर घूमता दिखाई दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि नकाबपोश चोर ने बैंक की खिड़की का सरिया काट लिया और अंदर घुस गया। फुटेज में वह अलमारी में नकदी ढूंढने की कोशिश करता दिखाई दिया। हालांकि वह स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच सका। बीट दरोगा ने अज्ञात के खिलाफ इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जानकारी हो कि दो माह पहले भी चोरों ने शटर उखाड़कर एटीएम में चोरी का प्रयास किया था। दो माह के अंदर दूसरी वारदात ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed