फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   stealing rupees 48 thousand at doctors house

चिकित्सक के घर में घुसकर 48 हजार रुपये चुराए

Thu, 31 Oct 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
stealing rupees 48 thousand at doctors house
सरधना। ग्राम खिर्वा-जलालपुर में बुधवार सुबह पड़ोसी युवक ने एक चिकित्सक के घर में घुसकर उसकी शर्ट की जेब से रुपये चोरी कर लिये। हालांकि इस दौरान युवक सीसीटीवी में कैद हो गया। चिकित्सक परिजनों संग फज्र की नमाज पढ़ने मस्जिद में गए हुए थे। इसी दौरान मौका पाकर युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित चिकित्सक ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम खिर्वा जलालपुर निवासी नवेद ने बताया कि वह पेशे से चिकित्सक हैं। उनका गांव में ही क्लीनिक है। वह बुधवार को फज्र की नमाज पढ़ने परिजनों संग मस्जिद में गए थे। इसी दौरान पड़ोसी युवक उनके घर में घुस गया तथा उनकी शर्ट की जेब से 48,050 चोरी कर लिये। हालांकि वह सीसीटीवी में कैद हो गया। वे मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौटे तो रुपये की जरूरत पड़ी। उन्होंने शर्ट की जेब देखी तो उसमें रुपये नहीं थे। उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज देखी तो उसमें पड़ोसी युवक रुपये चुराते साफ नजर आ रहा है। नवेद ने बताया कि पूर्व में भी दो बार इसी तरह से घर रुपये चोरी किए जा चुके हैं। अब तक करीब एक लाख 95 हजार रुपये चोरी हो चुके हैं। उन्होंने युवक के परिजनों से इसकी शिकायतकी तो वे उनसे अभद्रता पर उतर आए। उन्हें रिपोर्ट दर्ज कराने पर भुगत लेने की भी धमकी दी। वहीं, पुलिस ने नवेद की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed