फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Stay away from your mobile and prepare with positive thinking.

मिशन एग्जाम : मोबाइल से दूरी बना सकारात्मक सोच के साथ करें तैयारी

Thu, 29 Jan 2026 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Stay away from your mobile and prepare with positive thinking.
दीवान स्कूल प्रिंसिपल डॉक्टर वीके सिंह बोर्ड परीक्षा टिप्स फोटो
मेरठ। सीबीएसई की प्रयोगात्मक परीक्षाएं चल रहीं हैं। लिखित परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरु होगी। परीक्षा की तैयारी और अच्छे अंक लाने के लिए दीवान पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य वेद कुमार मिश्रा ने परीक्षार्थियों को टिप्स दिए हैं। उनका कहना है कि यह समय पूरा सिलेबस रिवाइज करने का है। बोर्ड परीक्षाएं जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों में से एक है। परीक्षार्थियों को इस समय पूरा फोकस पढ़ाई पर करना चाहिए। नकारात्मक बातों को नजर अंदाज कर सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

आजकल परीक्षार्थी मोबाइल में समय अधिक बिता रहे हैं। इसकी लत परीक्षा की तैयारी में बाधक बनती और भटकाव का कारण बनती हैं। कुछ सेकेंड के यह वीडियो धीरे-धीरे आपके अमूल्य समय, एकपात और आत्मविश्वास को छीन लेते है और आपको इसका एहसास भी कहीं होता। परीक्षा की तैयारी और रील्स के बीच सावधानी बरतनी जरूरी है। इंटरनेट के अधिक प्रयोग से बार-बार मोबाइल देखने से याद की हुई बातें भी जल्द भूलने लगते हैं और नींद भी प्रभावित होती है। इससे स्मरण शक्ति कमजोर हो जाती है।
विज्ञापन

दूसरों से न करें तुलना, अपने अंदर लाए आत्मविश्वास
इंटरनेट पर दिखने वाली चमक-दमक वास्तविक जीवन नहीं होती है। अपनी तुलना दूसरों से न करें, क्योंकि आपकी प्रगति ही आपकी पहचान होती है। लक्ष्य को रोज याद रखें। परिवार और शिक्षकों से संवाद बनाए रखें। पढ़ाई के दौरान तनाव हो तो चुप रहने की बजाए माता-पिता से बात करें। सहयोग और मार्गदर्शन सफलता को आसान बना देता है। यह समय जीवन में दोबारा नहीं आएगा इसलिए आत्मविश्वास बनाकर रखें। मोबाइल को कुछ समय के लिए विराम दे दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed