फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Statue of Maa Durga and Baba Gorakhnath broken in Sisauli temple

Meerut News: सिसौली के मंदिर में मां दुर्गा व बाबा गोरखनाथ की मूर्ति तोड़ी

Tue, 27 Jan 2026 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Statue of Maa Durga and Baba Gorakhnath broken in Sisauli temple
सिसौली में मूर्ति टूटने पर ग्रामीण पुलिस से करते बातचीत
ग्रामीणों में तनाव व्याप्त, पुलिस फोर्स ने मामला संभाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुडांली। थाना क्षेत्र के गांव सिसौली में सोमवार देर रात बैलों वाले मंदिर में अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति को खंडित करते हुए उसकी गर्दन तोड़ दी। वहीं पास में स्थित दूसरे मंदिर में स्थापित बाबा गोरखनाथ की मूर्ति का मुकुट भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार सदर, सीओ किठौर, एसओ मुंडाली रामगोपाल सिंह पहुंचे। स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने तुरंत मौके पर भीड़ को शांत किया।
मंगलवार सुबह जब पुजारी निर्दोष नाथ मंदिर में पहुंचे और घटना को देखकर मंदिर के आसपास के लोगों को जानकारी दी और पुलिस को घटना से अवगत कराया। सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला प्रशासन ने खंडित की गई दोनों मूर्तियों को शीघ्र पुनः स्थापित कराने का भरोसा दिया।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि दोनों मूर्तियां हस्तिनापुर से मंगवाई गई थीं। मौके पर पहुंचीं नायब तहसीलदार विनीता चौहान ने मंदिर की सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश देते हुए चहारदीवारी का निर्माण और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठोर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि पुजारी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हस्तिनापुर से मूर्तियां मंगा ली गई हैं। शुभ मुहूर्त देखकर मूर्तियों की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। गांव में किसी भी प्रकार का मंदिर को लेकर तनाव नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed