फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Station being built 65 feet below ground on Begumpul

Meerut News: बेगमपुल पर जमीन के 65 फीट नीचे बन रहा स्टेशन

Thu, 30 Jan 2025 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Station being built 65 feet below ground on Begumpul
सुनील कैथवास....मोहकमपुर से गुजरती रैपिड ट्रेन।
दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन की तर्ज पर बनेगा, चारों दिशाओं से होगा रास्ता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पश्चिमी यूपी के महत्वपूर्ण जिले में शामिल मेरठ के बड़े व्यापारिक केंद्र कहे जाने वाले बेगमपुल इलाके में जिले का सबसे बड़ा आरआरटीएस अंडरग्राउंड स्टेशन बनाया जा रहा है। यह स्टेशन जमीन से करीब 65 फीट नीचे दिल्ली के राजीव चौक स्टेशन की तर्ज पर होगा। यहां से यात्रियों को नमो भारत रैपिड ट्रेन और मेरठ मेट्रो दोनों ट्रेनों की सुविधाएं मिलेंगी।
देश में पहली बार इस स्टेशन से एक ही ट्रैक पर ये दोनों ट्रेनें चलेंगी, जिसके लिए युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य चल रहा है। प्रत्येक स्टेशन पर लिफ्ट इस तरह बनाई गई हैं, जिनका आकार बड़ा है जिससे कि मेडिकल संबंधी सहायता के लिए जरूरत पड़ने पर स्ट्रेचर आदि भी ले जाया जा सकता है। इतना ही नहीं ट्रेन में भी स्ट्रेचर ले जाने की सुविधा है।
विज्ञापन


फरवरी में शताब्दी नगर तक आ जाएगी नमो भारत
नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ के मेरठ साउथ तक हो रहा है। अगले महीने शताब्दी नगर तक ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी है। मेरठ में बेगमपुल के अलावा मेरठ सेंट्रल और भैसाली स्टेशन अंडरग्राउंड स्टेशन हैं उन पर केवल मेट्रो की सुविधा मिलेगी, जबकि नमो भारत मेरठ साउथ, शताब्दी नगर, बेगमपुल और मोदीपुरम स्टेशन पर ही मिलेगी। इसके अलावा मेरठ में कुल 13 स्टेशन पर मेरठ मेट्रो के 23 किलोमीटर के सेक्शन में दौड़ेगी। मेट्रो का ट्रायल मेरठ साउथ स्टेशन से मेरठ सेंट्रल (फुटबॉल चौक) तक रोजाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का सबसे बड़ा अंडरग्राउंड स्टेशन बेगमपुल स्टेशन की लंबाई करीब 250 मीटर और चौड़ाई करीब 24.5 मीटर है। वहीं स्टेशन की गहराई करीब 23 मीटर है। साथ ही गहराई 23 मीटर नीचे है. इस स्टेशन के चार प्रवेश और निकास द्वारों से स्टेशन में यात्री अलग अलग दिशाओं में आ जा सकेंगे। प्रत्येक प्रवेश-निकास द्वार पर एक लेवल से दूसरे लेवल पर आने-जाने के लिए सीढ़ियों के अलावा अलग-अलग जगहों पर कुल 20 एस्केलेटर इस स्टेशन में लगेंगे। साथ में 5 लिफ्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि जून तक मोदीपुरम तक नमो भारत के संचालन का लक्ष्य है, जिसे समय रहते पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed