फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   static magistrates posted on examination centers

101 परीक्षा केंद्रों पर आज तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट,  अभी तक 15 पर थे तैनात

Sat, 29 Feb 2020 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 29 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
static magistrates posted on examination centers
परीक्षा देकर लौटती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को सभी 101 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। अभी तक 15 परीक्षा केंद्रों पर ही तैनात किए गए थे। डीएम अनिल ढींगरा ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल शनिवार को पहली पाली में दसवीं की विज्ञान की परीक्षा है। वहीं, बारहवीं का उद्योगिक संगठन की परीक्षा है। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण विषयों को देखते हुए स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए हैं। दूसरी तरफ विषय सुधार के लिए भी बच्चे भटक रहे हैं। आरजी इंटर कॉलेज के अंग्रेजी विषय की 66 छात्राओं का हिंदी मीडियम विषय हो गया है। इसी तरह अमन वर्मा इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का विषय परिवर्तन हो गया है। वे परेशान घूम रहे हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम ने डीआईओएस और अन्य अधिकारियों तथा मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही मिली तो सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed