{"_id":"5e5976318ebc3ec74b1dab88","slug":"static-magistrates-posted-on-examination-centers-meerut-news-mrt4713528137","type":"story","status":"publish","title_hn":"101 परीक्षा केंद्रों पर आज तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अभी तक 15 पर थे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
101 परीक्षा केंद्रों पर आज तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, अभी तक 15 पर थे तैनात
Sat, 29 Feb 2020 01:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौटती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शनिवार को सभी 101 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। अभी तक 15 परीक्षा केंद्रों पर ही तैनात किए गए थे। डीएम अनिल ढींगरा ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल शनिवार को पहली पाली में दसवीं की विज्ञान की परीक्षा है। वहीं, बारहवीं का उद्योगिक संगठन की परीक्षा है। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा है।
महत्वपूर्ण विषयों को देखते हुए स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए हैं। दूसरी तरफ विषय सुधार के लिए भी बच्चे भटक रहे हैं। आरजी इंटर कॉलेज के अंग्रेजी विषय की 66 छात्राओं का हिंदी मीडियम विषय हो गया है। इसी तरह अमन वर्मा इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का विषय परिवर्तन हो गया है। वे परेशान घूम रहे हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम ने डीआईओएस और अन्य अधिकारियों तथा मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी अधिकारी की लापरवाही मिली तो सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।