फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Statements of students of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya were recorded

Meerut News: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं के बयान किए गए दर्ज

Sun, 06 Apr 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Statements of students of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya were recorded
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पूर्वा अहिरान का निरीक्षण करती जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्री
सात छात्राओं के लापता होने के बाद परिचितों के घर मिलने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भूनी गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से लापता कक्षा सात की तीन छात्राओं के तलाशने के बाद शनिवार को उनके बयान दर्ज कराए गए। इसके बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्डन रीना और पूर्णकालिक शिक्षिका बिंदिया की सेवा समाप्त कर दी थीं। दोनों के खिलाफ बीएसए की ओर से लापरवाही की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विद्यालय की सातवीं कक्षा की तीन छात्राओं को प्रभारी वार्डन ने बृहस्पतिवार को छात्रा को फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। इस पर तीनों छात्राओं से बात की थी। इसी दौरान वार्डन के व्यस्त होने पर छात्राएं वहां से चुपके से बाहर निकल गईं। शुक्रवार रात 11 बजे तीनों छात्राएं शहर के मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत जागृति विहार के पास जयभीमनगर में आंबेडकरनगर से मिल गईं। छात्राओं की तलाश के लिए पांच टीमों को लगाया गया था। वार्डन रीना ने सरूरपुर थाने पर छात्राओं के लापता होने के मामले में बीएनएस की धारा 137(2) अपहरण का मामला दर्ज कराया। सरूरपुर बीईओ अजय कुमार को सरूरपुर ब्लॉक और विद्यालय में तैनात दो महिला होमगार्ड को हटा दिया गया है। बीएसए आशा चौधरी और जिला कॉर्डिनेटर बालिका शिक्षा नेमपाल सिंह से स्पष्टीकरण मांगा है। यदि दोषी पाए गए तो उनकी भी सेवा समाप्त की जाएगी। डीएम ने सीडीओ नूपुर गोयल और एडीएम प्रशासन बलराम सिंह को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

----
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की मुलाकात
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में घोर लापरवाही के मामले में सिक्योरिटी व सीसीटीवी होने के बावजूद तीन छात्राओं के लापता होने के मामले को राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने गंभीरता से लिया है। शनिवार को उन्होंने तीनों छात्राओं से मुलाकात की। डॉ. मीनाक्षी भराला का कहना है कि वह मामले की रिपोर्ट सरकार को भेजेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला पंचायत राज अधिकारी ने किया निरीक्षण
मेरठ। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पूर्वा अहिरान का निरीक्षण किया। इस दौरान शौचालय की शीट टूटी हुई पाई गई। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पूर्वा अहिरान मेरठ के निरीक्षण के समय प्रभारी वार्डन अम्बिका, लेखाकार आरती, खंड शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे। विद्यालय में कुल 15 कर्मचारी नियुक्त हैं, जिसमें मेन वार्डन का ट्रांसफर सरूरपुर खुर्द हो गया है एवं एक अध्यापिका अवकाश पर मिली। प्रभारी वार्डन ने बताया कि पूर्णकालिक अध्यापिका 24 घंटे विद्यालय में ही रहती है तथा डॉरमेटरी में छात्राओं के साथ निवास करती हैं। निरीक्षण के समय सीसीटीवी चालू मिले। संस्था में वर्तमान में 51 छात्रा रह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed