{"_id":"69430933c7862e80f2092faa","slug":"state-women-commission-member-listened-to-the-problems-of-women-meerut-news-c-27-1-smrt1043-167672-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं
विज्ञापन
नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने ड्वाकरा हॉल में पहुंची महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
चौ.चरण सिंह सभागार में बुधवार को प्रोबेशन अधिकारी सौरभ सिंह की उपस्थिति में राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं की समस्याएं सुनीं। उन्होंने महिलाओं से शासन की योजनाओं का लाभ उठाने, स्वावलंबी बनने, किसी भी प्रकार के शोषण के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। नहर कॉलोनी क्षेत्र की एक महिला ने आयोग की सदस्य के समक्ष एक व्यक्ति द्वारा 14 दिसंबर को उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला उठाया। आयोग सदस्य ने पुलिस को संबंधित प्रकरण में जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
संगीता जैन को करीब 12 महिलाओं ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपे। बाल विकास परिजनों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला आयोग सदस्य ने छह माह के बच्चों को अन्न प्राशन कराया। उन्होंने महिलाओं को बच्चों के पोषाहार के प्रति जागरूक रहने को कहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में कविता राठी, आशु सिंह, अनीता, शुभम, महिमा आदि उपस्थित रहे।