फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State Vice President reached the house of BJP leader Sanjay Tyagi to offer condolences.

Meerut News: भाजपा नेता संजय त्यागी के घर सांत्वना देने पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष

Thu, 22 Jan 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
State Vice President reached the house of BJP leader Sanjay Tyagi to offer condolences.
कंकरखेड़ा के डिफेंस कॉलोनी मे भाजपा नेता संजय त्यागी के घर पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष। स्र

विज्ञापन
कंकरखेड़ा। सरधना रोड के डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक पंकज सिंह बुधवार सुबह भाजपा नेता संजय त्यागी के आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने संजय त्यागी व उनके परिवार को सांत्वना दी। सोमवार रात संजय त्यागी के बेटे अंकित त्यागी उसके दोस्त डॉ. आशुतोष पूनिया व पीएसओ महेश कुमार की मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

सरधना के महादेव गांव निवासी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी काफी समय से अपने परिवार के साथ डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी में रह रहे हैं। भाजपा नेता का सरधना में द्रोण के नाम से इंटर कॉलेज है। उनका बेटा अंकित त्यागी दोस्त डालमपुर निवासी डॉ. आशुतोष पूनिया व अपने पीएसओ महेश कुमार के साथ बुलंदशहर पोल्ट्री फार्म देखने के लिए गए थे। रात के समय तीनों कार से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक टकरा गई थी। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बुधवार को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह व पूर्व मंत्री अशोक कटारिया भाजपा नेता संजय त्यागी के आवास पर पहुंचे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने भाजपा नेता के परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, पूर्व विधायक हरपाल सैनी, उत्कर्ष पुंडीर, प्रान्त प्रचारक रणवीर राणा, जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, विनय शर्मा,पार्षद सतीश प्रजापति, व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed