फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State Minister welcomed in Rasna, assured of road widening

Meerut News: राज्य मंत्री का रासना में स्वागत, सड़क चौड़ीकरण का दिया आश्वासन

Fri, 31 Oct 2025 08:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
State Minister welcomed in Rasna, assured of road widening
रोहटा। सड़क चौड़ीकरण के के प्रस्ताव को लेते लोक निर्माण मंत्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह का शुक्रवार को रासना गांव पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। मंत्री का आगमन पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप त्यागी के आवास पर हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
मंत्री ने सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह और प्रदीप त्यागी के प्रस्ताव पर सलाहपुर से बाड़म, रासना, नारंगपुर होते हुए खिवाई तक सड़क के चौड़ीकरण का लिखित आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग शीघ्र ही इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करेगा। इससे लगभग 20 गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि सड़कें विकास की जीवनरेखा हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव तक सुगम मार्ग पहुंचे। आने वाले समय में मेरठ जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों व आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विमल शर्मा, बैंक संचालक ठाकुर दिनेश सिंह, मदनपाल सिंह, महामंत्री समीर चौधरी, महामंत्री हरीश चौधरी, करनावल अध्यक्ष लोकेश सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष आयुष चपराना व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed