फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State Kickboxing Championship to be held at IIM-T

Meerut News: आईआईएमटी में होगी स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप

Thu, 07 May 2026 06:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 07 May 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
State Kickboxing Championship to be held at IIM-T
आईआईएमटी में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता की जानकारी देते आयोजक
11 से 13 मई 2026 तक होगा उत्तर प्रदेश स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन
विज्ञापन

- उत्तर प्रदेश के लगभग 45 जिलों से करीब 350 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय में 11 से 13 मई तक उत्तर प्रदेश स्टेट किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लगभग 45 जिलों से करीब 350 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में होगी। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। जिनका आयोजन मध्य प्रदेश, ओडिशा एवं अहमदाबाद में प्रस्तावित है।

प्रतियोगिता में प्रदेश के पूर्वांचल एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख जिले भाग लेंगे। पूर्वांचल से वाराणसी, लखनऊ, आजमगढ़, बलिया, प्रयागराज, गाजीपुर सहित अनेक जिले प्रतिभाग करेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत एवं अन्य जिलों के खिलाड़ी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन एवं किक बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सैयद राफत रिजवी के निर्देशन में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जनरल सेक्रेटरी अरविंद शेरवालिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मेरठ जिला सचिव आदित्य मकोरवाल द्वारा खिलाड़ियों के समन्वय, जिला स्तर की व्यवस्थाओं एवं आयोजन की तैयारियों को मजबूती से संभाला जा रहा है। यह आयोजन डीन ऑफ फिजिकल एजुकेशन डॉ. वीरेंद्र सिंह पटियाल, डीन एक्टिविटीज डॉ. लखविन्दर सिंह एवं डायरेक्टर एडमिन डॉ. संदीप कुमार के संरक्षण में होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed