फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State Information Commissioner met the Chief Minister.

Meerut News: मुख्यमंत्री से मिले राज्य सूचना आयुक्त

Sun, 23 Aug 2026 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
State Information Commissioner met the Chief Minister.
- आयोग के कामकाज पर हुई चर्चा
विज्ञापन

फोटो जरूर लगाए
माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सरकारी आवास लखनऊ में मुख्य सूचना आयुक्त डॉ. राजकुमार विश्वकर्मा और राज्य सूचना आयुक्तों से भेंट की। इस दौरान सूचना आयोग के कामकाज, उपलब्धियों और विभिन्न प्रकरणों के निस्तारण को लेकर मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई। बैठक में सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक से अधिक लोगों तक आरटीआई का लाभ पहुंचाने समेत कई सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई।

राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गायत्री महाविज्ञान और गायत्री पुस्तक भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने दिव्य गायत्री महामंत्र एवं उसके भावार्थ का फ्रेम भी मुख्यमंत्री को प्रदान किया। भेंट के दौरान राज्य सूचना आयोग में लंबित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया, लोगों को समयबद्ध तरीके से सूचना का अधिकार उपलब्ध कराने, आरटीआई एक्ट के प्रति जागरूकता बढ़ाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने सूचना के अधिकार को पारदर्शिता और जवाबदेही का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए आयोग के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed