फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   State Indoor Athletics Selection Competition to be held in Ayodhya

Meerut News: राज्य इंडोर एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता अयोध्या में होगी

Sat, 21 Feb 2026 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
State Indoor Athletics Selection Competition to be held in Ayodhya
- 27 व 28 फरवरी को होंगे चयन, 24-25 मार्च को होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रथम इंडोर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर में 24 और 25 मार्च को किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए राज्य इंडोर एथलेटिक्स चयन प्रतियोगिता अयोध्या में 27 और 28 फरवरी को होगी। खिलाड़ियों को पहले चयन प्रतियोगिता में दम दिखाना होगा।
जिला एथलेटिक संघ के सचिव अनु कुमार ने बताया कि भारतीय एथलेटिक संघ की ओर से यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। इसके अलावा 28 फरवरी को अयोध्या में ही 400 मीटर की राज्य स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है। निर्धारित मानक पूरा करके खिलाड़ी 21 मार्च को तिरुवनंतपुरम केरल में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता के आधार पर तीसरी राष्ट्रीय ओपन रिले चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की रिले टीम का भी चयन किया जाएगा ।
विज्ञापन

रिले की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 28 मार्च को चंडीगढ़ को आयोजित की जाएगी। इंडोर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता महिला, पुरुष, बालक, बालिका अंडर-20 आयु वर्ग में की जाएगी। 400 मीटर की प्रतियोगिता महिला, पुरुष, बालक, बालिका अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग में कराई जाएगी। जिन खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना है, वह जिला एथलेटिक संघ की वेबसाइट www.daasport.com पर ऑनलाइन एंट्री करके प्रतिभाग कर सकते हैं। ऑनलाइन एंट्री की अंतिम समय सीमा 24 फरवरी शाम सात बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

इंडोर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के इवेंट

महिला व पुरुष वर्ग : 60, 400, 800, 1500, 3000 मीटर दौड़, 60 मीटर बाधा दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, ट्रिपल जंप, पोल वॉल्ट, गोला फेंक।
बालक-बालिका अंडर-20 आयु वर्ग : 60, 400, 800, 3000 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed